• Sun. Oct 11th, 2026

सूने मकान का ताला तोड़ कर चोरी की वारदात, जानिए कहा हुई चोरी

BySurendra Jain

Jul 27, 2018

रतलाम। सूने मकान पर ताला देख कर अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वहां से चांदी एवं सोने के आभूषण चोरी कर ले गया।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम अमलेठा निवासी लक्ष्मीकुवंर सिसोदिया के सूने मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात बदमाश वहां से चांदी का ताबीज, कंदौरा, दो जोडी पायजेब, सोने की चेन, हार, कान के टाप्स, रकड़ी आदी आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषण की कीमत 1 लाख 15 हजार रुपए बताई गई है। मामले की विवेचना कर रहे एएसआई जे.सी. यादव ने बताया कि लक्ष्मीकुवंर अपनी पुत्री से मिलने के लिए मंदसौर की ओर गई हुई थी। रात में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गांव में ही लक्ष्मीकुवंर के तीन पुत्र परिवार के साथ भी रहते है। फरियादिया की रिपोर्ट पर नामली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!