• Wed. Aug 26th, 2026

आलोट में भी यातायात सुधार अभियान चलेगा, शांति समिति की सूची में कई स्वर्गीय पत्रकारों के नाम।

BySurendra Jain

Jul 26, 2018

आलोट । गुरुवार को स्थानीय डाॅ अम्बेडकर मांगलिक भवन पर व्यापारी फल,सब्जी विक्रेता एवं नगर के गणमान्य नागरिको की एक बैठक एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी एसडीओपी शशि कैथवास टीआई दीपक कुमार मण्डलोई, तहसीलदार स्वाति तिवारी ने ली । जिसमे आगामी त्योहार पर्व के साथ-साथ नगर की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की गई । नगर के यातायात को सुचारु बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई तथा नागरिकों से जिला पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी के निर्देशानुसार फोर व्हीलर के लिए सीट बेल्ट लगाकर ही गाड़ी चलाने और नियम का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई के लिए तैयार रहने का कहा गया साथ ही सभी वाहन वालों को निर्देशित किया गया कि बगैर बीमा अगर वाहन चलाते कोई भी पाया गया तो जुर्माने के साथ-साथ गाड़ी जप्त कर ली जाएगी और बीमा का कागज दिखाने पर ही गाड़ी छोड़ी जाएगी। इसके साथ ही पर्व उत्सव परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाने पर विचार किया और आम जन से सहयोग करने की अपील की वही नगर को साफ स्वच्छ बनाने हेतु सहयोग करने का सभी से आव्हान किया । शांती समिति की सूची में नगर के स्वर्गीय पत्रकारो के नाम देखने को मिले जबकी नगर के वरिष्ठ पत्रकारों के नाम ही नही थे। बैठक मे जनपद अध्यक्ष कालूसिंह परिहार, शिवकुमार पारिख, नंदनराज जैन, शैलेष ऑचलिया, मोहक मेहता, आदि उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!