खबर पक्की, 5 नवंबर, रतलाम। रतलाम में गुरुवार को त्रस्ञ्ज अधिकारी की कार ब्रिज से नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में अधिकारी प्रवीण पूंजीलाल (40), उनकी पत्नी संतोष (37) और दोनों बेटे आदित्य (10) और अथर्व (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों को जावरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रवीण मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले हैं। वे गुजरात के वापी में त्रस्ञ्ज विभाग में अधिकारी हैं। दीपावली की छुट्टियों में वे परिवार के साथ कार से सूरत से गंगानगर जा रहे थे।
इसी दौरान गुरुवार शाम करीब 5.15 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर जावरा औद्योगिक क्षेत्र में नीमन-नागदी के बीच उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
हादसे के बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। इस दौरान उसमें से 54.50 लाख रुपए कैश और आभूषण मिले। पुलिस ने नकदी और गहने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
घायलों के बयान के बाद रकम की जानकारी होगी स्पष्ट
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। चोटें ज्यादा होने के कारण पुलिस अभी उनके बयान नहीं ले पाई है।
शुरुआती जानकारी में कार में एक करोड़ रुपए होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार से करीब 50 लाख रुपए कैश और आभूषण मिले हैं। फिलहाल घायलों का इलाज कराना प्राथमिकता है। उनके बयान और जांच के बाद ही रकम को लेकर स्थिति साफ हो पाएगी।
जीएसटी अधिकारी की कार पलटी, 54.50 लाख रुपए कैश-गहने मिले : रतलाम में एक्सप्रेस-वे पर हादसा, पत्नी-2 बच्चे भी घायल; सूरत से राजस्थान जा रहा था परिवार
