• Sat. Oct 31st, 2026

रहवासी इलाकों में अवैध पटाखों का जखीरा! पुलिस की दो जगह दबिश, ढाई लाख से ज्यादा के पटाखे जब्त

BySurendra Jain

Oct 31, 2026

खबर पक्की, 31 अक्टूबर, रतलाम। त्योहारों के सीजन में पटाखों की मांग बढऩे के साथ ही अवैध भंडारण के मामले भी सामने आने लगे हैं। रतलाम पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए। कार्रवाई में ढाई लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि दोनों ही स्थान रहवासी इलाकों में थे, जहां बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण किया जा रहा था।
छतरी गांव में मकान के अंदर दुकान में छिपाकर रखे थे पटाखे
पहली कार्रवाई सिटी एएसपी राकेश पंद्रो ने पुलिस टीम के साथ बिलपांक थाना क्षेत्र की बिरमावल चौकी अंतर्गत ग्राम छतरी में की। यहां ईश्वरलाल कुमावत के मकान के अंदर बनी दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले।
पुलिस ने पटाखों के भंडारण का लाइसेंस मांगा तो संबंधित व्यक्ति ने आवेदन देने की बात कही, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया। पटाखों की मात्रा इतनी अधिक थी कि उन्हें ले जाने के लिए एक पूरी पिकअप का इस्तेमाल करना पड़ा।
एएसपी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने पटाखों की कीमत 2 से ढाई लाख रुपए बताई है। हालांकि, स्टॉक की मात्रा को देखते हुए वास्तविक कीमत इससे अधिक होने का अनुमान है। सुरक्षा के मद्देनजर जब्त पटाखों को देर रात शहर से दूर एक सुरक्षित गोदाम में रखवाया गया। जिस मकान में पटाखे रखे गए थे, उसके आसपास कई अन्य घर भी बने हुए हैं।
दूसरी कार्रवाई सिटी सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और स्टेशन रोड थाना पुलिस की टीम ने पावर हाउस रोड पर की। यहां संजय अग्रवाल के मकान पर दबिश देकर करीब 9,500 रुपए कीमत के पटाखे जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति भी भंडारण और बिक्री का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

Related Post

नामली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद, जावरा और रतलाम के विभिन्न स्थानों से चुराई थीं मोटरसाइकिलें, करीब 1.45 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
रॉयल कॉलेज में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक, एएसपी विवेक कुमार लाल ने किया संवाद, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर दी जानकारी, विद्यार्थियों के सवालों के भी दिए जवाब
बाउंड ओवर के आदेश का उल्लंघन करने पर दो आरोपियों को भेजा जेल, धारा 141 बीएनएसएस के तहत रतलाम पुलिस ने की कार्रवाई, शेष अवधि तक रहेंगे निरुद्ध

You missed

error: Content is protected !!