खबर पक्की : 22 अक्टूबर रतलाम, 80 फीट रोड निवासी श्रीमती सोहन बाई पति राजमल तलेरा का कल 21 अक्टूबर को 102 वर्ष की आयु में देवलोक गमन हुवा। उन्होंने अपने जीवन में कई बार वर्षी तप और कठोर तपस्या की उन्होंने पूरा जीवन धार्मिक व सामाजिक कार्यों में व्यतीत किया उन्होंने अपने पीछे अपने पुत्र पुत्रों की चौथी पीढ़ी को छोड़कर आज संसार से विदा ली आखरी समय तक उनकी याददाश्त और सारे अंग अपनी पूरी गतिशीलता से काम कर रहे थे। रतलाम में बिरले ही परिवार होंगे जिनकी पांच पीढ़ियां एक साथ होगी। त्रिवेणी पर हुई शोक सभा में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कल 80 फीट रोड वैशाली गार्डन में सुबह 10:30 बजे उनका उठावना आयोजित होगा।

