• Sun. Sep 27th, 2026

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर करोड़ों की ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, फर्जी केस और एनकाउंटर की धमकी देकर हड़पे 3.45 करोड़ व मकान

BySurendra Jain

Sep 27, 2026

खबर पक्की, 27 सितंबर, रतलाम। फर्जी नारकोटिक्स अधिकारी बनकर एक संपत्ति व्यवसायी को झांसे में लेने और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपये तथा संपत्ति हड़पने के मामले में माणक चौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मोहन नगर निवासी आरोपी महिला सपना ठाकुर (करीब 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजानगर निवासी फरियादी रूपेश चरपोट (प्रॉपर्टी ब्रोकर व कंस्ट्रक्शन व्यवसायी) ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में उनके पास सपना ठाकुर का फोन आया। महिला ने खुद को मंदसौर में ‘नारकोटिक्स टीआई’ बताया और दावा किया कि वह रूपेश के पुराने कोर्ट केस में आरोपी से पैसे रिकवर करवा देगी।
झांसे में लेकर की ?3.45 करोड़ से अधिक की ठगी
फरियादी को अपने जाल में फंसाकर सपना ठाकुर ने अलग-अलग किश्तों और बहानों से बड़ी रकम ऐंठना शुरू कर दिया। करीब 70 लाख रुपये नगद तथा 22 लाख रुपये बैंक आरटीजीएस (क्रञ्जत्रस्) करवाए। नामली 8-लेन पर पेट्रोल पंप लगाने का सपना दिखाकर 35 लाख रुपये और जमीन पर केसीसी लोन चुकाने के नाम पर 20 लाख रुपये ऐंठे गए। फरियादी की बेटी की शादी के लिए रखे करीब 105 ग्राम सोने के जेवर भी आरोपी महिला ने ले लिए।
मकान और प्लॉट अपने नाम करवाए, पीडि़त परिवार बेघर
आरोपी महिला ने फरियादी को कोर्ट केस में खुद को “दिवालिया” साबित करने का झांसा दिया। इसके तहत उसने फरियादी का तुलसी बिहार स्थित प्लॉट (रुढ्ढत्र 06) और तेजानगर स्थित मकान अपने नाम रजिस्ट्री करवा लिया। आरोपी ने मकान पर ताला लगवा दिया और फरियादी का मोबाइल फोन भी फॉर्मेट करवा दिया ताकि कोई सबूत न रहे। बेघर होने के बाद पीडि़त अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए/रिश्तेदार के मकान में रहने को मजबूर हो गया।
एनकाउंटर और फर्जी केस की धमकी
जब फरियादी ने पैसे देने से मना किया और संपत्ति वापस मांगी, तो महिला ने खुद को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बताते हुए जान से मारने, एमडी (रूष्ठ) पाउडर रखकर झूठे एनडीपीएस (हृष्ठक्कस्) केस में फंसाने और बेटी का रिश्ता तुड़वाने की धमकियां दीं।
पुलिस कार्रवाई
माणक चौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर माणक चौक पुलिस थाना ने भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्), 2023 की धारा 318(4), 308(2) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सपना ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!