• Mon. Jul 27th, 2026

बड़ावदा नगर परिषद में घमासान : भाजपा पार्षद विनीता व्यास ने सभापति पद से दिया इस्तीफा, नगर पालिका अध्यक्ष और उनके पति पर लगाए अनैतिक कार्य एवं तानाशाही के गंभीर आरोप

BySurendra Jain

Jul 27, 2026

खबर पक्की, 28 जुलाई, रतलाम। नगर परिषद बड़ावदा में अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। भारतीय जनता पार्टी की वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद एवं पीआईसी (क्कढ्ढष्ट) समिति की सभापति विनीता शैलेन्द्र व्यास ने अध्यक्ष और उनके पति के कामकाज के तरीके से असंतुष्ट होकर अपने सभापति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र मुख्य नगर पालिका अधिकारी (ष्टरूह्र) बड़ावदा को सौंप दिया है।
अध्यक्ष और पति के हस्तक्षेप से नाराज विनीता व्यास ने अपने त्यागपत्र में नगर परिषद अध्यक्ष एवं उनके पति पर गैर-संवैधानिक, अनैतिक कार्यों और तानाशाहीपूर्ण रवैये का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों पर नियम विरुद्ध कार्य करने के लिए अनुचित दबाव बनाना। आम नागरिकों के प्रति पक्षपातपूर्ण और तानाशाही भरा रवैया अपनाना। क्कढ्ढष्ट बैठक में पारित विषयों पर हस्ताक्षर कराने के बाद अन्य विषयों को जोडऩा। अध्यक्ष पति द्वारा निकाय के सभी विभागों के कामकाज में प्रतिदिन नियम विरुद्ध हस्तक्षेप करना। नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों की मनमानी नियुक्ति एवं निष्कासन करना।
पार्टी और निजी छवि को नुकसान का हवाला
सभापति विनीता व्यास ने कहा कि इन सभी गैर-संवैधानिक कार्यों का वे समर्थन नहीं कर सकती हैं। इन गतिविधियों के कारण उनकी व्यक्तिगत छवि के साथ-साथ उनकी पार्टी (भाजपा) और संगठन की साख को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है।
अध्यक्ष और उनके पति की कार्यशैली से व्यथित होकर उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभापति पद छोडऩे का निर्णय लिया है। इस्तीफा सौंपे जाने के बाद से ही बड़ावदा की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

error: Content is protected !!