• Sat. Aug 22nd, 2026

तीन व्यक्ति से पांच पिस्टल जप्त, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

BySurendra Jain

Jul 15, 2018

रतलाम। पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने आते ही जिले में पुलिस ने अवैध हथियार खरीदने वाले को धर दबोचा बेचने वाले की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है
अपराध लूट जैसे गंभीर अपराधों में अवैध हथियारों का उपयोग होने को गंभीरता से लेते हुए करवाई की है।
पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सीएसपी जावरा आशुतोष बागरी के नेतृत्व में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी में जुटे 3 आरोपियों सहित 5 हथियार पकड़े हैं। एक आरोपी बाबू मस्तान अभी फरार है।
एसपी गौरव तिवारी,एएसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में सीएसपी आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में, जावरा शहर पुलिस और, एसआईटी टीम ने पड़ताल शुरू की। एसपी तिवारी ने बताया 12 जुलाई को एसआईटी टीम को मुखबीर सूचना मिली की अवैध हथियारों का तस्कर सिकन्दर खन एक अवैध रूप से पिस्टल लिये अजमेरी गेट के पास घूम रहा है। मुखबिर सूचना के आधार पर अजमेरी गेट जावरा से सिकन्दर खान पिता शेर खान(36) निवासी रावण दरवाजा पीछली और जावरा के कब्जे से एक देशी 32 बोर पिस्टल जप्त की गई थी। मौके पर कार्यवाही कर थाना जावरा शहर पर अपराध कायम किया गया।
आरोपी सिकंदर ने बताया कि करीबन 1 वर्ष बालू पिता स्माईल खान निवासी जवाजी गंज उज्जैन के साथ ग्राम सिंधान के जालिम सिंह सरदार’ से एक स्टेन गन 30000 रुपये की 5 पिस्टले दस दस हजार रूपये की खरिदी थी । जिसमें से एक स्टेन गन बालू मस्तान ने अपने पास रखी तथा दो पिस्टल आजाद उर्फ भव्य पठान पिता जब्बार खाँ निवासी युलिया जिला प्रतापगढ़ को 15-15 हजार रूपये में बेची व एक पिस्टल गफ्फार पिता आसिफ खान निवासी छावनी रपट रोड जावरा को 15 हजार रूपये में बची तथा दो पिस्टले मैंने अपने पास रखी जिसमें से एक पिस्टल मेरे पास है। अजमेरी गेट से जप्त हो गई है तथा एक पिस्टल मैने अपने घर में छुपा कर रखी है बताया। आरोपी सिकन्दर के बताये अनुसार उसके घर से एक देशी 32 बोर की पिस्टल जप्त की गई । एसपी तिवारी ने बताया कि 15 को शपकार पिता आसिफ खान उस 25 साल निवासी छावनी बढ़ जाता है। एक देशी 32 बोर की पिस्टल, आजाद उर्फ भव्य पठात पिता जब्बार खान उन 46 साल निवासी हथुनिया जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर दो 32 बोर की पिस्टल जप्त की गई । आरोपी बाबू साह को उसके घर उज्जैन तलाश किया लेकिन घर पर नही मिला पुलिस तलास कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!