• Sat. Oct 31st, 2026

नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

BySurendra Jain

Jul 6, 2026

खबर पक्की, 6 जुलाई, रतलाम। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महू रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पीछे नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि महू रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पीछे नाले में एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतक की शिनाख्त के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई और मौत के कारणों के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Post

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, टीडीएस मशीन से स्वयं जांचा पानी
3 करोड़ रुपये की लागत से जून 2027 तक तैयार होगा फायर स्टेशन : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने पलसोड़ा में निर्माणाधीन फायर स्टेशन और स्वामित्व रजिस्ट्री कार्यों का किया अवलोकन
आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा : कलेक्टर, आगामी 3 वर्षों में रतलाम जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित

You missed

error: Content is protected !!