• Wed. Jul 29th, 2026

ट्रेन से टकराने पर नंदी बैल की मृत्यु जिम्मेदार कौन?

BySurendra Jain

Jun 20, 2026

खबर पक्की: 20 जून रतलाम, कल 19 जून को ईश्वर नगर रेलवे फाटक पर एक नंदी बैल की ट्रेन से टकरा जाने से मृत्यु हो गई। रेलवे की बाउंड्री वॉल टूटी होने से कई बार पशु रेलवे लाइन पर चले जाते हैं और आए दिन उनकी मौत होती रहती है। ईश्वर नगर रेलवे फाटक के आसपास रहने वाली बस्ती के लोगों का कहना है कि कई बार इस बारे बारे में शिकायत की जा चुकी है पर रेलवे अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। सोशल मीडिया पर गौ रक्षा के लिए दिन रात हाई तौबा मचाने वाले गौ भक्त भी इस बात से वाकिफ है पर किसी ने भी टूटी बाउंड्री वाल की मरम्मत के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया। यही कारण है कि एक और नंदी बैल की कल मृत्यु हो गई। जिम्मेदार अभी भी नहीं जागे तो यह सिलसिला अनवरत चलता रहेगा।

error: Content is protected !!