• Sat. Aug 22nd, 2026

जानिए कैसे भागा बलात्कार का आरोपी थाने से

BySurendra Jain

Jul 14, 2018

रतलाम। जिले के बाजना थाने से दुष्कर्म मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज निवासी ग्राम सिंगतपुरा एक महीने पहले एक युवती को बहला फुसलाकर ले गया था और उससे दुष्कर्म किया था। युवती ने आरोपी सूरज के खिलाफ 13 जुलाई को बाजन थाने में रिपोर्ट की थी। पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर थाने पर रखा था। शनिवार की रात में वह चकमा देकर थाने से भाग निकला। पुलिस ने उसकी कई जगह खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!