आलोट।आलोट तहसील मुख्यालय से मात्र 3:30 किलोमीटर दूर ग्राम मऊ खेड़ी की छात्राओं ने जो दास्तान सुनाई वह वास्तव में विकास के दावे करने वालो को शर्मसार करने के लिये काफी है इन बालिकाओं ने बताया कि उन्हें बरसात में घुटने घुटने पानी और कीचड़ का सामना कर के स्कूल जाना पड़ता है। ग्राम मऊ खेड़ी की ही विवाहिता महिला भगत बाई ने बताया कि उसकी शादी को लगभग 25 साल हो गए हैं और इन 25 सालों से इस रोड की हालत यही है इस संबंध में ग्राम के सचिव का कहना है कि पंचायत के पास फंड नहीं है। फंड आएगा तो रोड बनेगी कीचड़ से त्रस्त भांजियों ने मामा शिवराज को खबर पक्की के माध्यम से गुहार लगाई है की अब तो तीसरा चुनाव आ गया है अब तो हमारी सुन लो सरकार जहां करोड़ों के विकास के दावे कर रही है वही गांव में पेयजल का माध्यम एक हैंडपंप है। जिसमें गंदा पानी आता है। ऐसी ही अनेक समस्याएं गांव में है जिन्होंने ग्राम मऊ खेड़ी को नर्क बना रखा है।
