• Mon. Nov 2nd, 2026

मुस्लिमों ने की गाय को राष्ट्र-माता घोषित करने की मांग : रतलाम में मुस्लिम विकास परिषद डिप्टी कलेक्टर से मिला

BySurendra Jain

Jun 6, 2026

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। राष्ट्रहित में गाय को ‘राष्ट्र माताÓ घोषित करने और सशक्त गोवंश संरक्षण कानून बनाने की मांग मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने की है।
परिषद द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है। डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सनातन धर्म में गाय को केवल एक पशु नहीं माना गया, बल्कि उसे पालन पोषण, करुणा और समृद्ध का प्रतीक समझा गया है।
अनेक हिंदू ग्रंथों में इसको पवित्र माना गया है। गाय को गोमाता कहा जाता है, यह जैविक माता नहीं बल्कि यह सम्मान सूचक संबोधन है, इसलिए यही कारण है कि समय के साथ गाय धार्मिक आस्था के साथ साथ विशेष संरक्षण का प्रतीक बन गई है।
देवी देवताओं का वास
आज भी सनातन धर्म के एक बहुत बड़े वर्ग में गाय सम्मान व श्रद्धा का विषय मानी जाती है।
यह भी मान्यता है कि गाय में करोड़ों देवी देवताओं का वास है। सनातन परंपरा में गाय के प्रति गहरी आस्था, धार्मिक सांस्कृतिक, आर्थिक और नैतिक कारणों से विकसित हुई, इसलिए इसे गो माता के रूप में सम्मान दिया जाता है। इसलिए गाय को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।
यह रहे मौजूद
इस दौरान मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद भोपाल के रतलाम जिला अध्यक्ष शेख इरफान उद्दीन, जुबेरुद्दीन अंसारी, इमरान उद्दीन, अकबर मोयल, इंजमाम उद्दीन, आजम भाई, मोहम्मद आरिफ मोंटू भाई, चांद भाई आदि मौजूद रहे।

Related Post

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करें डीएसओ : कलेक्टर श्री कटेसरिया, कम राशन वितरण पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
पहचान छिपाकर होटल में हिन्दू युवती संग रुका रिजवान : करवाचौथ की पूजन सामग्री रखी मिली; युवक, होटल संचालक पर केस

You missed

error: Content is protected !!