• Mon. Nov 2nd, 2026

पुरानी रंजिश को लेकर आदिवासी समाज के भांजगड़ा के पैसे की बात पर विवाद, महिला सहित तीन पर मारपीट का आरोप

BySurendra Jain

Jun 6, 2026

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। क्षेत्र के ग्राम भोजपुरा में पुरानी रंजिश और आदिवासी रीति-रिवाज के तहत भांजगड़ा (मुआवजे या समझौते) की रकम की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लाठियों और थप्पड़ों से मारपीट की गई, जिसमें एक महिला सहित उसके पति को चोटें आई हैं। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाजना थाने पर पदस्थ प्रधान आरक्षक नीरज त्यागी ने बताया कि ?पुलिस को दी गई शिकायत में पीडि़त ने बताया कि करीब 4-5 महीने पहले उसने बालचंद के बेटे रूपू के खिलाफ अपनी बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके चार दिन बाद ही पीडि़त की बेटी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
इसी घटना के बाद आदिवासी समाज के रीति-रिवाज के अनुसार भांजगड़ा की रकम तय करने की बात चल रही थी। इसी सिलसिले में बालचंद ने पीडि़त पक्ष को अपने खेत पर बातचीत के लिए बुलाया था।
गाली-गलौज के बाद चलीं लाठियां
आरोप है कि बातचीत के दौरान वहां मौजूद हुमजी (पिता कमजी निनामा), कला बाई (पति हुमजी) और लालू (पिता वरसिंह निनामा) का पीडि़त पक्ष से विवाद हो गया। जब पीडि़त ने गाली-गलौज करने से मना किया, तो आरोपी हुमजी ने हाथ में ली लकड़ी (लाठी) से पीडि़त की पीठ और कंधे पर हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए पीडि़त के पति को भी आरोपी लालू ने लकड़ी से पीटा, जिससे उनके कमर और पीठ पर चोटें आईं। इस दौरान आरोपी महिला कला बाई ने भी थप्पड़ों से मारपीट की। घटना को पीडि़त की जेठानी सुगना ने देखा और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मारपीट के बाद पीडि़त पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रथम सूचना तथ्य (स्नद्बह्म्ह्यह्ल ढ्ढठ्ठद्घशह्म्द्वड्डह्लद्बशठ्ठ ष्टशठ्ठह्लद्गठ्ठह्लह्य) के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Post

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करें डीएसओ : कलेक्टर श्री कटेसरिया, कम राशन वितरण पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
पहचान छिपाकर होटल में हिन्दू युवती संग रुका रिजवान : करवाचौथ की पूजन सामग्री रखी मिली; युवक, होटल संचालक पर केस

You missed

error: Content is protected !!