• Mon. Nov 2nd, 2026

हुसैन टेकरी जावरा से छह माह के बच्चे का अपहरण, बस में ले जाते दो आरोपी शिवपुरी में पकड़े गए, बच्चा बरामद

BySurendra Jain

Jun 6, 2026

खबर पक्की, 6 जून, रतलाम। जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी परिसर जावरा मे माता-पिता के साथ सो रही छह माह के बालक का अपहरण करने के मामले में रतलाम पुलिस की मदद से शिवपुरी जिले की कोलारस पुलिस ने दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। बच्चे को बस में लेकर आरोपी दिल्ली की तरफ जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से बच्चे को बरामद भी किया गया है। कोलारस पुलिस ने आरोपियों को जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सौंप दिया है। जावरा पुलिस कोलारस के आरोपियों व बच्चे और उसके माता-पिता को लेकर जावरा के लिए रवाना हो गई है।
पुलिस के अनुसार सागर जिले के राहतगढ़ निवासी फरियादी शाहिल नट अपनी पत्नी व छह माह के पुत्र के साथ हुसैन टेकरी आए थे। हुसैन टेकरी क्षेत्र में वे पत्नी व पुत्र के साथ 04 व 05 जून 2026 की दरमियानी रात सड़क किनारे सो रहे थे। तभी 05 जून की सुबर करीब चार बजे अज्ञात बदमाश उनके पुत्र का अफहरण कर ले गए थे। शाहिल व उनकी पत्नी की नींद खुली तो पास में पुत्र सोया हुआ दिखाई नहीं दी। उन्होंने आसपास पुत्र की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला तो उन्होंने जावरा औदयोगिक क्षेत्र थाने पर जाकर पुत्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बीएनएस का धारा 137(2) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज किया। वहीं रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन में बालिका की तलाश के लिए टीम गठित की गई। जांच के दौरान टीम को पता चला कि बच्चे को अपहरणकर्ता शिवपुरी की तरफ लेकर जा रहे है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने तत्काल शिवपुरी एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया से संपर्क कर अपहृत बालक के संबंध में कार्रवाई करने व आरोपियों को पकडऩे लिए कहा। शिवपुरी एसपी ने तत्काल कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा व सायबल सेल प्रभारी धर्मेंद्र जाट, कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर, बदरवास थाना प्रभारी शिखा तिवारी, लुकवासा चौकी प्रभारी बैजनाथ मिश्रा को बालक व व आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए।
बालिका के साथ बस में मिले आरोपी
शिवपुरी पुलिस अधिकारियों टीम ने 5 व 6 जून 2026 की दरमियानी रात शिवपुरी हाईवे पर नासाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरू की। इस दौरान शिवपुरी के हाईवे पर स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा को बंद कराकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी कमला बस को चेक किया तो उसमें आरोपी निजाम मंसूरी पिता कल्लू मोहम्मद निवासी बंजारा मोहल्ला झालावाड़ा (राजस्थान) व उसके साथ आरोपी रूपाबाई रेगर पति दिनेश रेगर निवासी मंगलपुरा, झालावाड बच्चे को गोद में लिए बैठी दिखाई दी। शंका होने पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने रतलाम जिले के हुसैन टेकरी क्षेत्र से बच्चे को उठाकर लाना बताया। इसके बाद आरोपियों व बालिका को कोलारस थाने ले जाया गया और रतलाम पुलिस को सूचना दी गई।
कोलारस से आरोपियों को लेकर रवाना हुई जावरा पुलिस
सूचना मिलने पर जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गड़ारिया टीम व बालिका के माता-पिता को लेकर गुरुवार सुबह कोलारस थाना पहुंचे। कोलारस पुलिस ने आरोपी निजाम व रूपाबाई को टीम व बच्चे को उसके माता-पिता को सुपुर्द किया। जावरा पुलिस की टीम सुबह करीब दस बजे आरोपियों, बच्चे उसके माता-पिता को लेकर जावरा के लिए रवाना हुई। कोलारास थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने दूरभाष पर बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बच्चे को दिल्ली ले जा रहे थे। प्रकरण जावरा का होने से आगे की पूछताछ जावरा पुलिस करेगी। बच्चे का अपहरण क्यों किया गया और उसे आरोपी किसे देने जा रहे थे, इसका पता आरोपियों को जावरा लाकर पूछताछ करने के बाद पता चल पाएगा। आरोपियों को पकडऩे में शिवपुरी जिले के एएसआई रायचंद्र भिलाला, प्रधान आरक्षक विशाल सिंह, उदय सिंह तोमर, धर्मेद्र सेंगर, आरक्षक रामसिंह, नरेंद्र शर्मा, अनिल बुनकर, मनीषा की भी विशेष भूमिकी रही।

Related Post

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करें डीएसओ : कलेक्टर श्री कटेसरिया, कम राशन वितरण पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, दुकानवार समीक्षा कर जिम्मेदारी तय करने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
पहचान छिपाकर होटल में हिन्दू युवती संग रुका रिजवान : करवाचौथ की पूजन सामग्री रखी मिली; युवक, होटल संचालक पर केस

You missed

error: Content is protected !!