• Sat. Aug 1st, 2026

गाय का कटा सिर मिलने का मामला : दंपती समेत तीन पर एफआईआर, गिरफ्तार; पकाने के लिए मांस के टुकड़े हांडी में रखे थे

BySurendra Jain

May 29, 2026

खबर पक्की, 29 मई, रतलाम। राजीव गांधी सिविक सेंटर परिसर में मिले गाय के कटे सिर के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सिर और गौवंश के मांस के टुकड़े को भी जांच के लिए सागर लैब भेजा जाएगा।
गाय का कटा सिर मिलने के बाद गुरुवार को शहर में तनाव की स्थिति हो गई थी। हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया था। बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गाय के कटे सिर को लोकेंद्र टॉकिज चौराहे पर रखा चक्काजाम कर दिया था। दोपहर 1 बजे से विरोध शुरू हुआ जो शाम करीब 6 बजे खत्म हुआ था।
पदाधिकारियों का कहना था कि सिविक सेंटर के जिस क्षेत्र में गाय को काटा गया है वहां पर लकडिय़ों पर मांस टंगा हुआ था और कुछ पकाने किलए हांडी में रखा था। पास में ही गाय का कटा सिर था। चूंकि क्षेत्र नगर निगम से जुड़ा है तो उनके अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है। 7 दिन जांच कर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सभी माने थे।
पकाने के लिए रखा था मांस
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बजरंग दल के कुंदन गवली की रिपोर्ट पर मोहन (70) पिता राम साठिया, पत्नी कापूबाई और रेशमबाई पति बच्चा साठिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा एक अन्य को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट में बताया कि गौ मात के सिर काटने की सूचना पर हम साथियों के साथ सिविक सेंटर स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे। साठियों की अवैध झोपडिय़ों के पास गौ माता का सिर कटा हुआ मिला है। झोपड़ी में देखा तो एक व्यक्ति व दो महिलाएं चाकू से मांस के टुकड़े कर रही थी। झोपड़ी में बांस की लकडिय़ों पर कुछ मांस के टुकड़े टांग रखे थे। पकाने के लिए मांस हांडी में रख रखा था। प्रभारी सीएसपी अजय सारवान ने बताया कि झोपड़ी में रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ गौ वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर मामला जांच में लिया है। जांच में अगर और कोई भी सामने आता है तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!