• Fri. Jul 31st, 2026

अंतरराज्यीय नटवरलाल गिरफ्तार, महिलाओं को झांसे में लेकर उड़ाता था सोनाज्. कई राज्यों की पुलिस को तलाश, रतलाम पुलिस ने दबोचा, हैदराबाद में 5 केस दर्ज, महाराष्ट्र-गुजरात पुलिस को भी तलाश, कई और वारदातें खुलने की आशंका

BySurendra Jain

May 25, 2026

खबर पक्की, 25 मई, रतलाम। महिलाओं को बातों में उलझाकर सोने के आभूषण चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर आरोपी को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कई राज्यों में जालसाजी और चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 2.43 लाख रुपए के सोने के आभूषण और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ हैदराबाद में पांच अपराध दर्ज होना सामने आया है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात पुलिस को भी उसकी तलाश है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
एसपी अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पुलिस और साइबर सेल रतलाम की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
महिला का मंगलसूत्र लेकर फरार हुआ था आरोपी
थाना जावरा शहर में कांताबाई पति करण कल्याणे निवासी तालनाका जावरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22 मई की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। रतलाम पुलिस के ऑपरेशन सुरक्षा कवच के तहत शहर और जावरा में लगे सैकड़ों कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साइबर सेल की तकनीकी मदद और जमीनी पुलिसिंग के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यासीन खां उर्फ बाकड़ा पिता काले खां पठान (52) निवासी जमानलपुर, अहमदाबाद (गुजरात) बताया।
दूसरे मामलों के जेवर भी मिले
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फरियादिया का मंगलसूत्र, थाना माणकचौक क्षेत्र की चोरी के सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। कुल बरामद मश्रूका की कीमत करीब 2 लाख 43 हजार रुपए बताई गई है।
कई राज्यों में फैला है अपराध का नेटवर्क
पूछताछ में आरोपी ने हैदराबाद, महाराष्ट्र, गुजरात सहित अन्य राज्यों में महिलाओं के साथ जालसाजी कर आभूषण चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है। पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के बारे में पूछताछ करेगी।
पुलिस टीम होगी पुरस्कृत
इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा, प्रधान आरक्षक जाकीर, राहुल, आरक्षक ललित सिंह जगायत, सुरेन्द्रपाल सिंह, शक्तिपाल सिंह, अमित जाट, राजेश परिहार, नारायण सिंह, आकाश परिह चन्द्रशेखर खटवड़, थाना जावरा शहर पुलिस टीम एवं साइबर सेल रतलाम से उपनिरीक्षक जीवन बारिया (प्रभारी सायबर सेल), प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार, आरक्षक मयंक व्यास, आरक्षक तुषार सिसोदिया एवं आर राहुल पाटीदार टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!