• Thu. Sep 17th, 2026

रेलवे कर्मचारी के घर से 13 तोला सोना चोरी, कीमत 20 लाख रुपए से अधिकज् घर में चल रहा था कारपेंटर का काम, पुलिस कर रही जांच

BySurendra Jain

May 16, 2026

खबर पक्की, 16 मई, रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के इंद्रलोक नगर में रहने वाले रेलवे कर्मचारी लालचंद सबनानी के घर से करीब 13 तोले सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी गए आभूषणों की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार लालचंद सबनानी के घर पर पिछले सात दिनों से कारपेंटर का काम चल रहा था। इसी दौरान घर की अलमारी में एक पोटली में बांधकर रखे गए सोने के आभूषण गायब हो गए। परिवार ने शुक्रवार को अलमारी खोली तो पोटली नहीं मिली, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पीडि़त परिवार ने घर पर काम करने आने वाले लोगों पर शक जताया है। बताया जा रहा है कि काम करने वाले कारपेंटरों में से एक व्यक्ति पिछले दो दिनों से काम पर नहीं आ रहा है। इस बात को भी पुलिस गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है।
मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!