• Sat. Aug 1st, 2026

प्लास्टिक के पाइप में आग, दूर तक दिखाई दिया धुएं का काला गुबार, गैस लाइन के पाइप जलकर खाक

BySurendra Jain

May 15, 2026

खबर पक्की, 15 मई, रतलाम। सैलाना रोड स्थित एक कॉलोनी के रास्ते में रखे गैस लाइन के पाइप में अज्ञात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। तपती धूप में आग के धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
घटनाक्रम शुक्रवार सुबह का है। एक कॉलोनी के रोड पर खुली जगह पर पाइप रखे हुए थे। किसी ने आग लगा दी। पहले लोगों ने समझा कचरे के ढेर में किसी ने आग लगाई। लेकिन बाद में आग का काला धुआं निकलने पर पता चला कि प्लास्टिक के पाइप में आग लगाई है। प्लास्टिक के पाइप अलग-अलग रखे हुए थे। एक प्लास्ट के पाइप का एक ढेर तो पूरा जल गया। दूसरा आधा जला है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो फायर लॉरियां पहुंची। आग पर काबू पाया।
चल रहा है गैस पाइप लाइन का काम
रतलाम में गुजरात की कंपनी द्वारा घर-घर गैस पाइप लाइन लगाने का काम किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में आग लगी है, उस क्षेत्र में भी काम चल रहा है। संभावना जताई जा रही है कि गैस पाइप लाइन कंपनी द्वारा खुले में पाइप रखे गए थे। जो कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान उपयोग में लाए जाते है। इसके पहले किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। आग में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

You missed

error: Content is protected !!