• Fri. Nov 6th, 2026

62 रुपए लीटर में मिलेगा दूध : सांची और अमूल दूध के भाव बढऩे के बाद फैसला; उत्पादक बोले-पशु आहार महंगा

BySurendra Jain

May 15, 2026

खबर पक्की, 15 मई, रतलाम। सांची और अमूल दूध के भाव बढऩे के बाद अब रतलाम में गांव से आने वाले दूध के भाव में बढ़ोतरी की गई है। 16 मई से रतलाम में अब 62 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा। अभी 60 रुपए प्रति लीटर दूध मिल रहा था।
शुक्रवार शाम एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, उप संचालक पशु पालन विभाग नवीन शुक्ला के साथ किसान दूध उत्पादक संघ अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर व शहर विक्रेता संघ अध्यक्ष सुरेश गुर्जर के साथ की बैठक हुई।
पूर्व में लिए गए निर्णय अनुसार आपसी सहमति से दूध के भावों में बदलाव किया। वर्तमान में 60 रुपए प्रति लीटर दूध शहर में मिलता है। अब शनिवार से 62 रुपए प्रति लीटर निर्धारित किया।
बता दे कि पिछले 15 दिनों से दूध के भाव बढ़ाने को लेकर उत्पादकों व विक्रेताओं की बैठक चल रही थी। प्रशासन ने हस्तेक्षप करते हुए सभी को बुलाकर एक बार पूर्व में बैठक की थी। अब सांची व अमूल के दूध के भाव बढऩे व इंदौर, उज्जैन में दूध के भावों में बढ़ोतरी होने पर रतलाम शहर में भाव बढ़ा दिए है।
भाव बढ़ाने का यह कारण
किसान दूध उत्पादक संघ के अध्यक्ष ईश्वर गुर्जर के अनुसार पशु आहार महंगा हो गया है। खली, कपास्या के भाव बढ़ गए है। हरा चरा नहीं मिल रहा है। भैंस बारिश व अन्य मौसम में जितना दूध देती वह गर्मी में आधा हो जाता है। अन्य शहरों में भी भाव बढ़े है। सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए भाव बढ़ाए है। उप संचालक पशु पालन विभाग नवीन शुक्ला ने बताया कि दूध उत्पादकों व विक्रेताओं के हितों में सामंजस्य बनाए रखने के उद्देश्य से भाव में परिवर्तन किया है।

error: Content is protected !!