• Sat. Aug 1st, 2026

इंदौर के चार बकरा चोर गिरफ्तार, रतलाम जिले में की थी चोरी बकरों की, 6 लाख 62 हजार से अधिक की सामग्री जब्त, मिले कार, हथियार और बकरे

BySurendra Jain

May 7, 2026

खबर पक्की, 7 मई, रतलाम। रतलाम जिले में बकरों की चोरी करने वाले इंदौर के चार बकरा चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह के कब्जे से 6 लाख 62 हजार से अधिक की सामग्री जब्त की है, जिसमें कार, हथियार और बकरा शामिल हैं।
जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के नेतृत्व में थाना जावरा शहर पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
यह हुआ था घटनाक्रम
फरियादी शाकीर पिता रजाक पटेल, निवासी महिदपुर गेट जावरा द्वारा 27 अप्रैल 26 को थाना जावरा शहर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 26 अप्रैल 2026 की रात्रि 10 बजे से सुबह 06:30 बजे के मध्य अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके घर के पीछे स्थित कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी दो बकरियां, चार बड़े बकरे एवं दो छोटे बकरे सहित कुल 08 बकरा-बकरी चोरी कर लिए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ?80,000/- थी। इस पर रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर में अपराध क्रमांक 144/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम हुई सक्रिय
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा जावरा, भुतेड़ा, नागदा, उन्हेल, उज्जैन एवं इंदौर क्षेत्रों में लगातार दबिश एवं पतारसी की गई। तकनीकी संसाधनों, साइबर सेल की सहायता एवं जमीनी पुलिसिंग के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चार बड़े बकरे, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार, एक चाकू, दो लोहे की टामियां एवं नगदी बरामद कर जब्त की गई।
आरोपियों ने जावरा के आसपास अन्य चोरियों को भी दिया अंजाम
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा जावरा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में अन्य चोरी की घटनाएं भी कारित की गई हैं। आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी

  • अब्दुल दानीश पिता अब्दुल राशीद खान, (20) निवासी सदर बाजार, इंदौर
  • जिशान उर्फ हम्मु पिता साजिद, (23), निवासी जुना रिशाला इंदौर
  • अमीरुद्दीन पिता नजीमुद्दीन, (38), निवासी मल्हारगंज रोड, इंदौर
  • जुनेद पिता गुलरेज, उम्र (19), निवासी सदर बाजार इंदौर
    यह सामग्री हुई जब्त
    चोर गिरोह के कब्जे से सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में चार बड़े बकरे, एक चाकू, दो लोहे की टामियां एवं नगदी 2,120/- कुल कीमत लगभग 6,62,230 रुपए है।

You missed

error: Content is protected !!