• Sun. Sep 20th, 2026

अवैध हथियारों पर पुलिस का एक्शन, पिस्टल-कारतूस के साथ इंदौर के 4 आरोपी गिरफ्तार, टाटा सफारी जब्त

BySurendra Jain

May 5, 2026

खबर पक्की, 5 मई, रतलाम। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, वहीं मौके से एक टाटा सफारी कार भी जब्त की गई है।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरती जा रही है। इसी कड़ी में एएसपी विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि महू-नीमच हाईवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने एक कार में कुछ लोग अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही चौकी ढोढर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध काले रंग की टाटा सफारी को रोका।
तलाशी में मिला अवैध हथियार
वाहन की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार और वाहन को जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना रिंगनोद में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से हथियार के स्रोत और अन्य संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
अतुल राजनोद (29), निवासी इंदौर।अभिराज बघेल (38), निवासी इंदौर।राहुल सोलंकी (31), निवासी इंदौर।संजय मालवीय (29), निवासी इंदौर।
जप्त मश्रुका
देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस (कीमत लगभग 24,000)। टाटा सफारी कार (कीमत लगभग ?20 लाख)।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही है।

error: Content is protected !!