• Wed. Sep 16th, 2026

विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर चुनाव नतीजे देखकर जश्न में झूमें भाजपा कार्यकर्ता, मुंह मीठा कराया, आतिशबाज़ी की और झालमुड़ी का स्वाद लिया

BySurendra Jain

May 4, 2026

खबर पक्की, 4 मई, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में जीत का जश्न विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर धूम-धाम से मना। नवनियुक्त आरडीए अध्यक्ष व विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल के नेतृत्व में पहले कार्यकर्ताओं ने चुनावी नतीजों का सीधा प्रसारण देखा और जैसे ही भाजपा को 200 सीटें मिलते दिखी, जश्न शुरू हो गया। एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाज़ी की गई। इससे पहले श्री पोरवाल ने महिला पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाते हुए अपना उत्साह प्रदर्शित किया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़, जुबीन जैन, मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, मयुर पुरोहित, आदित्य डागा, सोना शर्मा, आरडीए सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, किरण महावर सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!