• Sun. Sep 20th, 2026

रतलाम विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त पदाधिकारियों का मंत्री काश्यप द्वारा स्वागत सम्मान

BySurendra Jain

May 2, 2026

खबर पक्की, 2 मई, रतलाम। राज्य शासन द्वारा नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारियों का कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने स्वागत सम्मान किया। प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, राखी व्यास एवं किरण महावर ने मंत्री श्री काश्यप को पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया। प्राधिकरण पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर हुआ। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, सोना शर्मा एवं नंदकिशोर पंवार सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!