• Wed. Oct 28th, 2026

सूने मकान को बदमाशों ने बनाया निशाना, तांबे-पीतल के बर्तन चोरी

BySurendra Jain

Apr 29, 2026

खबर पक्की, 29 अप्रैल, रतलाम। शहर के माणकचौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहन टॉकीज क्षेत्र में बीते मंगलवार को चोरी की एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक सूने कच्चे मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने घर में रखे पुराने बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी मुकेश शर्मा पिता बालेश्वर जी शर्मा (निवासी 13, हरीराम दरवाजा, मोहन टॉकीज) के सूने मकान को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। घटना उस वक्त हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि जब वे वापस लौटे, तब उन्हें घर में हुई चोरी का पता चला।
कीमती बर्तन ले उड़े चोर
बदमाशों ने घर में रखे तांबे और पीतल के पुराने बर्तनों पर हाथ साफ किया है। चोरी गए सामान में तांबे-पीतल की परात, डिब्बे और हंडे (डेगची) जैसे बर्तन शामिल हैं।
घटना के तुरंत बाद पीडि़त पक्ष ने इसकी सूचना माणकचौक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की ओर से आवेदन स्वीकार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!