• Wed. Jul 29th, 2026

नकली घी का शक, एजेंसी पर छापा, 7 सैंपल भेजे, मुंबई व गुजरात से इंदौर के जरिए रतलाम आया; 70 हजार का 90 किलो जब्त

BySurendra Jain

Apr 25, 2026

खबर पक्की, 25 अप्रैल, रतलाम। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार दोपहर मोहन नगर स्थित जय मां दूधेश्वरी एजेंसी पर छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दुकान के अंदर अलग-अलग कंपनियों के घी के छोटे-बड़े पैकेट बड़ी मात्रा में पाए गए। इनमें डीएफ गोल्ड, श्री मूल, गौ संत और मोती सागर नाम के प्रोडक्ट शामिल हैं।
दुकान में 20-20 रुपए के देशी घी के पाउच भी मिले। विभाग को आशंका है कि ‘डीएफ गोल्डÓ नाम से बेचा जा रहा घी नकली हो सकता है और इसे सस्ते दाम पर बाजार में खपाया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता ने टीम के साथ मौके पर जांच कर घी के कुल 7 सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल एजेंसी संचालक गोपाल व्यास से भी पूछताछ की गई है।
60-70 हजार की कीमत का घी
दुकान में करीब 80 से 90 किलो घी मिला है। जिसकी कीमत लगभग 60 से 70 हजार रुपए है। घी अलग-अलग निर्माता कंपनी का है। दुकान संचालक गोपाल व्यास का कहना था कि डीलर के जरिए हम इंदौर से घी खरीदते है। सभी के जीएसटी वाले बिल है। शहर की दुकानों पर सेल करते है। 7 से 8 माह से घी मंगवा रहे है।
मुंबई और गुजरात से आ रहा घी
विभाग को डीएफ गोल्ड निर्माता कंपनी के घी पर शक है, क्योंकि पूर्व में शहर में हुई कार्रवाई के दौरान डीएफ गोल्ड नाम से घी मिल चुका है। राज्य प्रयोग शाला भी इस घी को अमनाक घोषित कर चुकी है। खाद सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता के अनुसार नकली घी की आशंका में 7 सैंपल लिए है। जिन्हें राज्य प्रयोग शाला भोपाल भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकान संचालक व निर्माता कंपनियों को भी नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जितना घी मिला है उसे दुकान में सीज कर रहे हैं।
जाने कौन सा घी कहां बनता है

  • डीएफ गोल्ड निर्माता कंपनी कामधेनु फूड प्रोडक्ट भिवंडी महाराष्ट्र ठाणे है।
  • श्री मूल घी की निर्माता कंपनी श्री मूल डेयरी प्रोडक्ट कंपनी बनासकांठा गुजरात है।
  • गौ संत व मोती सागर घी के निर्माता कंपनी मां अवरुंडा फूड प्रोडक्ट अहमदाबाद है।रतलाम के मोहन नगर स्थित इसी दुकान पर रेड मारी गई।
error: Content is protected !!