• Thu. Jul 30th, 2026

बाजना में मिले युवक के शव की गुत्थी अनसुलझी : तीन दिन पहले गांव के पथरीले क्षेत्र मे मिला था शव, एसपी ने देखा घटनास्थल

BySurendra Jain

Apr 20, 2026

खबर पक्की, 20 अप्रैल, रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित डाबर गांव में तीन पूर्व मिले 35 वर्षीय युवक के शव के गुत्थी अनसुलझी बनी हुई है। पुलिस ने टीम ने रविवार को भी घटनास्थल पर जाकर एक बार फिर मौकै मुआयना किया। एसपी अमित कुमार व एफएसएल टीम भी पहुंची। सारे तथ्यों को देखा।
मृतक की पहचान डाबर गांव निवासी तेजा (35) पिता नाकू डोडियार के रूप में हुई थी। उसका शव गांव के ही पहाड़ी और पथरीले इलाके में पड़ा मिला था। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे और कान के पास से काफी खून बहा हुआ था और शरीर पर चोटों के निशान भी मिले थे।
जिस तरह से शव मिला और चेहरे की स्थिति को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी ने उस पर जानलेवा हमला किया होगा है। शव के पास ही मृतक की बाइक भी मिली थी। हालांकि पुलिस अभी सारे बिंदुओं की तह तक जाने में जुटी है।
रविवार को एसपी अमित कुमार, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने जांच अधिकारियों से जानकारी ली। परिजनों से भी मृतक के बारे में जानकारी ली गई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस जल्द घटनाक्रम का खुलासा कर सकती है।
बाजना थाना प्रभारी मनीष डाबर ने बताया सारे एंगल को ध्यान में रख जांच की जा रही है। जल्द खुलासा करेंगे।
इन बिंदुओं पर जांच

  • युवक घर से कब निकला था।
  • आखिरी बार किसके साथ देखा गया।
  • किसी वाहन से तो नहीं टकराया
  • किसी से विवाद तो नहीं था।
  • हत्या व दुर्घटना दोनों एंगल से की जा रही जांचइस तरह मिला था युवक का शव।
error: Content is protected !!