• Tue. Sep 22nd, 2026

L I G H T H A S GON E……. प्रकाश चला गया

BySurendra Jain

Apr 8, 2026

खबर पक्की : 8 अप्रैल, रतलाम । जी हा रतलाम के प्रतिष्ठित श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग (68 ) के दुखद निधन पर खबर पक्की परिवार यही कह सकता है की रतलाम के शिक्षा जगत का देदीप्यमान प्रकाश चला गया light has gone मंगलवार रात उनके निधन की खबर पर संपूर्ण रतलाम जिला स्तब्ध हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे लेकिन ठीक हो कर घर आ गए थे लेकिन तबीयत बिगड़ने पर पुनःअहमदाबाद ले जाया गया था। अहमदाबाद में डॉक्टरों की अथक कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डंग पिछले 16 साल से श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष थे। उनके कुशल नेतृत्व में गुरु तेग बहादुर एकेडमी व पब्लिक स्कूल ने शिक्षा और खेल जगत मे नई ऊंचाइयों को छुआ। श्री डंग मप्र-छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष के रूप में भी थे। सरल स्वभाव, मिलनसार और बेहद अनुशासित व्यक्तित्व के कारण वे शहर में बहुत सम्मानित थे।

उनकी अंतिम यात्रा 8 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बड़बड़ रोड स्थित राज गार्डन के पास उनके निवास से निकलकर भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम पहुँचेगी। उनके परिवार में भाई सतपाल सिंह, दो बेटे (मनमीत/अंकित और गगनदीप/अर्पित) और बेटी सोनल हैं। समिति द्वारा संचालित स्कूलों में बुधवार को अवकाश रहेगा।

शिक्षा और समाज-सेवा के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए रतलाम और प्रदेश के शैक्षणिक जगत में एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। नगर के सभी गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने उनके दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!