• Mon. Sep 14th, 2026

बेटियों को समझाओं काली, दुर्गा बनो, बुर्का वाली नहीं : तोगडिय़ा, मोनालीसा रुद्राक्ष से कलमा पर चली गई; हिंदुओं से खरीदो सामान

BySurendra Jain

Apr 6, 2026

खबर पक्की, 6 अप्रैल, रतलाम। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने मीडिया से चर्चा के दौरान बेटियों को बचपन से जागरूक करने की बात कही। वे एक दिन के प्रवास पर रतलाम पहुंचे थे और सनातन धर्म सभा अध्यक्ष अनिल झालानी के निवास पर बातचीत कर रहे थे।
तोगडिय़ा ने कहा कि परिवारों को अपनी बहनों और बेटियों को छोटी उम्र से ही सही-गलत की समझ देनी चाहिए। उनका कहना था कि 18 से 20 साल की उम्र तक इंतजार करना देर हो जाती है, इसलिए जागरूकता की शुरुआत बचपन से ही होनी चाहिए।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कथित ‘लव जिहादÓ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे परिवारों में चिंता है। उनका मानना है कि इसका समाधान समाज और परिवार के स्तर पर जागरूकता बढ़ाने से ही संभव है।
तोगडिय़ा ने कहा कि समस्याओं का समाधान घर से ही शुरू होता है। यदि परिवार अपने स्तर पर बच्चों को सही मार्गदर्शन दें, तो ऐसी घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी परिवार के साथ ऐसी घटना होती है, तो समाज को उनके साथ खड़ा रहना चाहिए।
हिंदूओं की स्थिति ठीक नहीं
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश व भारत में हिंदुओं की स्थिति बुरी है। इंग्लैंड, यूरोप, अफ्रिका में हिंदुओं की स्थिति ठीक है। हिंदु सुरक्षित नहीं है। मसला केंद्र का नहीं है जिहादियों का है। होली के दिन दिल्ली में रंग छिटकने के कारण हिंदू का बेटा मारा जाता है। वह मारा गया तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की है या जिहादियों की।
मैं हमेशा कहता हूं खरीदी हिंदुओं से करेंगे। रोजगार हिंदुओं को देंगे। फल व सब्जी खरीदेंगे हिंदुओं से, किससे बाल कटवाएंगे हिंदुओं से। किससे बाइक रिपेयर कराएंगे हिंदुओं से। मोबाइल रिचार्ज किससे कराएंगे हिंदुओं से। किसकी ऑटो में बैठेंगे के हिंदुओं के। जिहादियों को मुहं तोड़ जवाब खरीदी हिंदुओं से।
मैं चुनाव प्रचार नहीं करता
एक सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव उत्सव है। सबको चुनाव में भाग लेना चाहिए। मतदान करना चाहिए। अपने पसंद के व्यक्ति को चुनकर भेजना चाहिए। मैं हिंदू के लिए काम करता हूं। चुनाव प्रचार नहीं करता। मैं चुनाव के राज्य की चिंता नहीं करता।
मैं पूरे देश, दुनिया के हित बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कुवैत सबकी चिंता करता हूं। इसलिए आप चुनाव तक सीमित रहे यह आपकी च्वाइस है मैं अपने आपको चुनाव तक सीमित नहीं रखता।
युद्ध को लेकर कहा- कहीं लाइन नहीं दिख रही
तोगडिय़ा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग करना गलत नहीं है। मैं भी कर रहा हूं। खाड़ी देश में चल रहे युद्ध को लेकर कहा कि जो कोई लड़ते है उनको मैं क्यो रोकुंगा। उनके कारण पेट्रोल, डीजल, गैस यूरिया की समस्या आ सकती है। हालांकि सरकार हैंडल करके चल रही है, अभी कहीं लाइन नहीं दिख रही है इस कारण समस्या नहीं आएगी।

You missed

error: Content is protected !!