• Tue. Sep 22nd, 2026

युवक ने लगाई फांसी, मौत, प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी, पुलिस भर्ती का दिया था एग्जाम, पत्नी एक माह से मायके में

BySurendra Jain

Mar 30, 2026

खबर पक्की, 30 मार्च, रतलाम। शहर की पीएंडटी कॉलोनी में एक 22 साल के युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। युवक घर में अकेला था।
मृतक की पहचान राम सिंघाड़ निवासी गजनीखेड़ी के रूप में हुई है। वह रतलाम के थाना औद्योगिक क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। सुबह जब युवक नहीं उठा तो मकान मालिक ने जाकर देखा। दरवाजा अंदर से खुला था। युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। तब पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और परिजनों को सूचना दी।
पुलिस भर्ती परीक्षा दी
मृतक शादीशुदा था। उसकी पत्नी एक माह से मायके गई हुई थी। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की किताबें भी मिली हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि युवक ने पुलिस भर्ती परीक्षा भी दी थी, जिसका कुछ दिन पहले ही फिजिकल टेस्ट हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के आने के बाद पूरी जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!