• Sat. Aug 1st, 2026

तरबूज का ठेला लगाने की बात पर चाकूबाजी, तीन युवकों ने दो दोस्तों पर किया हमला, एक के पेट में 4 जगह घाव दिए

BySurendra Jain

Mar 19, 2026

खबर पक्की, 19 मार्च, रतलाम। रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र स्थित गौशाला रोड पर बुधवार रात करीब 8 बजे तरबूज का ठेला लगाने की बात पर चाकूबाजी हो गई। यहां 3 युवकों ने 2 युवकों पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पुलिस ने जानलेवा हमला और एससी-एसटी (स्ष्ट-स्ञ्ज) एक्ट के तहत केस दर्ज कर बुधवार देर रात तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पेंटिंग का काम करने वाले फरियादी जीवन कटारिया (निवासी सैफी नगर) ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 7.45 बजे वह अपने साथी शुभम उर्फ धीरज भांभी (निवासी गौशाला रोड) के साथ गब्बू पटेल जूस दुकान के सामने गया था।
वहां विकास पोरवाल, रवि और शाहरूख ने तरबूज का ठेला लगा रखा था। जीवन और शुभम ने उनसे कहा कि कल से तुम यहां पर तरबूज का ठेला मत लगाना, हम यहां पर तरबूज का ठेला लगाएंगे। इस बात को लेकर तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया।
जीवन कटारिया ने बताया कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए कहा, तुम यहां कैसे तरबूज के ठेला लगाओंगे। हमें यहां से तुम कैसे हटाओंगे तुम्हारी क्या औकात है। फरियादी ने आगे बताया, हमने गाली देने से मना किया तो विकास पोरवाल ने अपने पेंट की जेब से चाकू निकाला। साथी शुभम उर्फ धीरज भांभी (कुरबरा) पर हमला कर दिया।
जिससे शुभम को पेट पर दाहिने तरफ व बाए तरफ चार जगह चोटें लगी व खून निकला। विकास ने मुझे भी चाकू से मारा जो मेरे उल्टे हाथ की अंगुठे के पास वाली उंगली में चोट लगी।
रॉड से सिर पर किया वार, जान से मारने की दी धमकी
विवाद के दौरान रवि पोरवाल ने शुभम को लोहे की रॉड से मारा, जिससे उसके सिर में पीछे की तरफ चोट आई। वहीं, तीसरे आरोपी शाहरुख ने जीवन के साथ मारपीट की। जीवन ने बताया, हम जैसे तैसे बचकर वहां से जाने लगे तो तीनों हमसे कह रहे थे कि आज के बाद यहां पर ठेला लगाने की बात की तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद घायल शुभम को तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
जानलेवा हमला और एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज
फरियादी जीवन कटारिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विकास पोरवाल (निवासी ईश्वर नगर), रवि पोरवाल (निवासी धीरज शाह नगर) और शाहरुख (निवासी ईश्वर नगर) के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन तीनों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, गालीगलौच समेत एससी-एसटी (स्ष्ट-स्ञ्ज) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बुधवार देर रात तक पुलिस ने घेराबंदी कर चाकू मारने वाले तीनों आरोपियों को राउंडअप कर लिया है।

You missed

error: Content is protected !!