• Sat. Nov 7th, 2026

जिले के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने प्रात्रता परीक्षा एवं स्थानीय मांगों को लेकर किया जंगी प्रदर्शन

BySurendra Jain

Mar 18, 2026

खबर पक्की, 18 मार्च, रतलाम। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी पेंशनर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिले के 20 से अधिक संगठनों ने पात्रता परीक्षा एवं स्थाई समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर सैकड़ो शिक्षक, कर्मचारियों के साथ जंगी प्रदर्शन कर पात्रता परीक्षा समृद्धि आदेश निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को सौंपा।
ज्ञापन के पूर्व सैकड़ो कर्मचारी जिला कलेक्टर के बाहर एकत्रित हुए उसके पश्चात गुलाब चक्कर पर सभा आयोजित की गई सभा को मनीष माथुर शरद शुक्ला, लक्ष्मी नारायण पाटीदार, परशुराम कपाडिय़ा, अंबाराम बोस ,मेहरबान सिंह, दीपक राठौड, चरण सिंह चौधरी सुभाष शर्मा, मोहन सिंह सोलंकी, जयराज सिंह देवड़ा, दुष्यंत पुरोहित, चरण सिंह यादव, प्रमोद पाठक, सुनिल वर्मा, पवन पटवा, गणेश मालवीय, राजेश स्वर्णकार, अशोक व्यास, बबीता ठाकुर, आनंद चावला, ललीत पांचाल, राकेश शर्मा सीताराम बैरागी आदि ने संबोधित किया। उसके पश्चात संयुक्त मोर्चा के संरक्षक दीपक सुराणा एवं जिला अध्यक्ष आराधना निर्गुण करके नेतृत्व में रैली जिला पंचायत कार्यालय पहुंची वहां कर्मचारियों द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय शर्मा को सौंपा।
जिला प्रशासन ने कर्मचारियों की जिला स्तरीय मांगों को अगले सप्ताह संगठनों को बुलाकर निराकृत की जाएगी संचालन दीपक सुराणा ने किया।

error: Content is protected !!