• Tue. Sep 22nd, 2026

रतलाम में गैस की ऑनलाइन बुकिंग बंद : कर्मशियल सिलेंडर आना हुए बंद; कलेक्टर ने कहा- पैनिक ना हो, घरेलू उपभोक्ता पहली प्राथमिकता

BySurendra Jain

Mar 10, 2026

खबर पक्की, 10 मार्च, रतलाम। अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से गैस सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। इसका असर रतलाम में देखने को मिल रहा है। गैस एजेंसियों के बुकिंग के ऑनलाइन नंबर सर्वर इश्यु बताकर बंद कर दिए है। जिससे सिलेंडर बुकिंग नहीं हो रहा है। कर्मशियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी है। कर्मशियल सिलेंडर आना बंद हो गए है। दो से तीन दिन में होटलों, रेस्टोरेंट बंद होने की कगार आ सकती है।
कलेक्टर मिशा सिंह ने स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार को कोई पैनिक नहीं है। घरेलू उपभोक्ता हमारी पहले प्राथमिकता में रहेंगे। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
मंगलवार को रतलाम यह हालात थी कि ऑनलाइन बुकिंग बंद होने से उपभोक्ता गैस डायरी लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे थे। वहां पर भी मैन्युल बुकिंग नहीं हो रही थी। ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर इश्यु बताया जा रहा था। कई लोगों ने तीन से चार दिन पहले बुकिंग कराई थी। उन्हें भी सिलेंडर नहीं मिला। स्थिति यह थी कि जहां एक दिन में एक गैस एजेंसी पर 200 से 250 सिलेंडर ऑनलाइन बुक होते थे वहां मंगलवार को इसकी संख्या 500 से 600 तक पहुंच गई। बुकिंग नहीं होने के कारण सभी उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुंच गए।
फोन-पे से हो रही बुकिंग
गैस एजेंसियों पर लोग पहुंच रहे थे उन्हें फोन-पे पर जाकर बुकिंग करने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों की बुकिंग हो रही है, लेकिन कुछ की नहीं। जिन लोगों की बुकिंग हो रही है उनका ऑनलाइन पैमेंट भी हाथो-हाथ कट रहा है। तीन से चार दिन में डिलेवरी की बात कही जा रही है। जबकि कमर्शियल की बुकिंग तो पूरी तरह से बंद कर दी गई है। बुधवार से प्रशासन की टीम भी गैस एजेंसियों व गौदामों पर पहुंच जांच करेगी।
कमर्शियल का स्टॉक आना बंद हुआ
रतलाम के इंडियन गैस के ललित गैस एजेंसी संचालक अमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले चार दिन से कमर्शियल का स्टॉक आना बंद हो गया है। प्रयाप्त स्टॉक नहीं आने पर शहर की होटलों में दिक्कत आ सकती है। बंद करना पड़ सकती है। हमें प्लांट की तरफ से डोमेस्टिक सिलेंडर की सप्लाय प्रॉपर आ रही है। घरेलू सिलेंडर का कोई भी सप्लाई प्रभावित नहीं हुआ है। ग्राहक को धैर्य रखना होगा। जिसको जरुरत है। वहीं बुक कराए। स्थिति यह है हो रही है कि पहले एक दिन में 200 से 250 सिलेंडर की बुकिंग हो रही थी वह अब 500 से 660 तक पहुंच गई है। इससे दिक्कत आ रही है। बुकिंग के 4 से 5 दिन में सिलेंडर डिलेवरी कर रहे है।
कर्मशियल सिलेंडर की सप्लाई पिछले तीन चार दिन से आगे से रोक लगा दी है। दो से तीन में सप्लाई नहीं मिला तो होटल व अन्य उद्योगों पर इफेक्ट आएगा। अग्रवाल के अनुसार फोन बुकिंग चालू है। ऑनलाइन बुकिंग में सरकार ने बदलाव किया है। जो लास्ट सिलेंडर डिलेवरी हुई है। उसके 30 दिन बाद ही बुकिंग होगी। 30 दिन बाद जो बुक कराएगा, उसकी हो जाएगी।
अभी स्टॉक है
होटल रेस्टोरेंट संचालक सुनील फूलवानी ने बताया अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। स्टॉक कुछ नहीं है। जो डेली का आता वह सप्लाई आ रही है। जहां से कर्मशियल टंकी आती है उन्होंने कहा तीन से चार दिन कोई दिक्कत नहीं आएगी। आगे जैसा प्रशासन कहेगा उनके साथ रहेंगे।
घरेलू उपभोक्ता पहली प्राथमिकता-कलेक्टर
कलेक्टर मिशा सिंह ने कहा कि पैनिक जैसी कोई स्थिति नहीं है। सरकार के स्पष्ट निर्देश है। अलग-अलग माध्यम से पैनिक की स्थिति फैलाई जा रही है। हमारी पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ता है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई कमी या दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। डिस्ट्रीब्यूटर की कल मीटिंग ली जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर हमारी नजर रहेगी। गड़बड़ी मिलते से ही कार्रवाई की जाएगी। कर्मशियल में हॉस्पिटल, दिनदयाल रसोई, हॉस्टल, एमडीएम (मध्याह्न भोजन) को पहली प्राथमिकता रहेगी।

Related Post

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 21 दिन के अंदर करें आवेदन : कलेक्टर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीयन में विलंब न करें, समय पर आवेदन करने की कलेक्टर ने की अपील
धौलावड़ डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिलेगा, पेयजल के लिए रहेगा सुरक्षित, डेम में 45 प्रतिशत जल ही उपलब्ध, गेहूं की सिंचाई के लिए पानी देने से इनकार; चोरी या जबरन पाइप डालने पर उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश
नशे की तस्करी पर सख्ती के निर्देश, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, पुलिस, आबकारी, एनसीबी और सीबीएन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर; स्कूलों में चलेंगे नशामुक्ति जागरूकता अभियान

You missed

error: Content is protected !!