खबर पक्की, 21 दिसंबर, रतलाम। जिले में लोक शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, हिंसक घटनाओं को हतोत्साहित करने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा निरंतर कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, आदतन अपराधी एवं विभिन्न आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत समय-समय पर कलेक्टर के समक्ष जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए।
वर्ष 2025 में कुल 136 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को जिलाबदर करने हेतु प्रतिवेदन माननीय कलेक्टर महोदय को प्रेषित किए गए है। जिनका थाना क्षेत्रवार विवरण इस प्रकार है— थाना माणकचौक – 17, थाना स्टेशन रोड – 02, थाना आई.ए. रतलाम – 15, थाना डीडी नगर – 13, थाना बिलपांक – 02, थाना नामली – 02, थाना शिवगढ़ – 01, थाना जावरा शहर – 10, थाना आई.ए. जावरा – 18, थाना कालूखेड़ा – 02, थाना बड़ावदा – 05, थाना रिंगनोद – 01, थाना पिपलौदा – 08, थाना आलोट – 10, थाना ताल – 12, थाना बरखेड़ा कला – 10, थाना सैलाना – 01, थाना सरवन – 01, थाना रावटी – 02, थाना बाजना – 04, कुल – 136 बदमाश।
कलेक्टर द्वारा वर्ष 2025 में 42 बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। 86 बदमाशों को प्रति सप्ताह संबंधित थानों में हाजिरी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
उक्त कार्यवाही से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के आदतन अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त, निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में अपराध एवं अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
