• Thu. Sep 24th, 2026

उभरती हुई चमकदार मांसपेशियों ने जीता त्रिवेणी मेले में दर्शकों का दिल, मिस्टर महापौर ट्राफी में जिले के शरीर साधक खिलाडिय़ों ने किया अद्भुत प्रदर्शन, नकूल वर्मा ने मिस्टर महापौर ट्रॉफी का खिताब जीता

BySurendra Jain

Dec 20, 2025

खबर पक्की, 20 दिसंबर, रतलाम। तालियों की गडगड़़ाहट दूधिया रोशनी से जगमग मंच और शानदार राष्ट्रभक्त संगीत की मधुर स्वर लहरियों के बीच जिलेभर से आए लगभग 52 शरीर साधक बॉडीबिल्डर खिलाडिय़ों ने एक से बढ़कर एक पोजिंग देते हुए उपस्थित हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। कशमकश और जोरदार मुकाबले में नकूल वर्मा ने मिस्टर महापौर ट्रॉफी का खिताब जीता, अर्पित सिलावट ने बेस्ट पोजर, ईश्वर सिंह ने बेस्ट मस्कुलर, मोहम्मद रजा ने बेस्ट फिजिक एवं जय कहार ने बेस्ट इम्प्रुव का खिताब जीता।
प्रारंभ में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) संयोजक एवं नेता पक्ष तथा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, पार्षद रणजीत टांक, सोनू यादव, रामबाबु शर्मा, अनुज शर्मा, राकेश मिश्रा, बॉडीबिल्डिंग संस्थापक ओमप्रकाश त्रिवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया। नकूल वर्मा सहित 5 टॉप खिलाडिय़ों को ट्रॉफी व नगद राशि प्रदान की गई। वहीं 6 -15 वे स्थान के खिलाडिय़ों को भी ट्रॉफी प्रमाण पत्र और मानदेय राशी से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राज्य शरीर सौष्ठव संस्थान उज्जैन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, संभाग अध्यक्ष मकबूल वारसी, अमित कनौजिया, अनिल चावंड, अमजद खान जावरा, असलम खान द्वारा निभाई गई। मार्शल की भूमिका में राजकुमार शिंदे, शाबाज खान,सुरेश नायक,अजय चौरसिया रहे। प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय निर्णायक डॉ.कुलदीप त्रिवेदी ने किया एवं आभार मेला प्रभारी धर्मेंद्र जी व्यास ने माना।

error: Content is protected !!