• Tue. Sep 15th, 2026

तहसील कार्यालय से खाद वितरण हेतु टोकन वितरण किए गए, 17 दिसंबर को होगा खाद वितरण

BySurendra Jain

Dec 16, 2025

खबर पक्की, 16 दिसंबर, रतलाम। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जिले में खाद वितरण की नई व्यवस्था अंतर्गत जिले के तहसील कार्यालय से खाद वितरण के एक दिन पूर्व किसानों को टोकन वितरण किए गए। रतलाम तहसील अंतर्गत खाद वितरण केन्द्र दिलीप नगर के किसानों के लिए पीला टोकन, बिरियाखेड़ी के लिए गुलाबी टोकन एवं मण्डी रतलाम के लिए नीला टोकन आज 16 दिसंबर को किसानों को प्रदान किए गए।
टोकन प्राप्तकर्ता किसानों को 17 दिसंबर को शाम 4 बजे तक टोकन में उल्लेखित वितरण केन्द्र से यूरिया उपलब्धता अनुसार प्रदाय किया जाएगा।
18 दिसंबर को रतलाम शहर के उपरोक्त वितरण केन्द्रों से यूरिया वितरण के लिए 17 दिसंबर को तहसील कार्यालय से दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक टोकन वितरित किए जायेगे।

error: Content is protected !!