• Sat. Aug 1st, 2026

यूरिया से भरा ट्रक जब्त : कालाबाजारी की आशंका, 100 बोरी मिली, राजस्थान लेकर जा रहे थे

BySurendra Jain

Dec 11, 2025

खबर पक्की, 11 दिसंबर, रतलाम। जिले के बाजना में बुधवार रात प्रशासन के दल ने यूरिया से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 100 बोरी यूरिया भरा हुआ था। जो कि जिले के शिवगढ़ से बाजना से होते हुए राजस्थान के पाटन ले जाया जा रहा था।
बाजना तहसीलदार मनीष जैन ने बताया कि की रात सूचना मिली थी एक ट्रक यूरिया भरकर अवैध रूप से जा रहा है। पुलिस को सूचना देकर बाजना के टंट्या मामा चौराहे पर 407 लोडिंग मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 6335 को रोका गया।
ट्रक के अंदर जांच की तो यूरिया खाद की बोरिया थी। ट्रक को थाने ले जाया गया। कृषि विभाग को सूचना दी। जांच के ट्रक में से यूरिया (आईपीएल) खाद की 100 बोरिया मिली।
गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी नहीं मिला
चालक से पूछताछ की तो ना तो उसके पास उसका ड्राइविंग लाइसेंस मिला, नहीं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन। बीमा के कागज भी नहीं मिले।
बाजना तहसीलदार मनीष जैन ने बताया प्राथमिक जांच में यूरिया शिवगढ़ के जयदीप सेवा केंद्र से भर कर ट्रक निकला था। जो कि राजस्थान के पाटन के सुरेश अग्रवाल व अमित अग्रवाल नाम के व्यापारी के यहां खाली होने जा रहा था।
कृषि विभाग द्वारा पुलिस केस दर्ज कराया जा रहा है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि यूरिया से भरा ट्रक जब्त किया है। जांच की जा रही है। केस दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!