खबर पक्की, 9 दिसंबर, रतलाम। जिले के बड़ावदा में स्कूली बच्चों से भरी मैजिक सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। मैजिक वैन बड़ावदा के प्राइवेट स्कूल की थी। जो कि स्कूल की छुट्?टी के बाद विद्यार्थियों को गांव छोडऩे जा रही थी। हादसे में कुछ बच्चे घायल हुए हैं। जिन्हें बड़ावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जावरा रेफर किया है। घटना हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ावदा से वीरपुरा के बीच सड़क मार्ग पर हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण व बड़ावदा पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्चों को मैजिक से निकाल डायल 112 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं जेसीबी की मदद से मैजिक को निकालने की कोशिश की जा रही है। छात्रा मनीषा ने बताया मैजिक में करीब 25 बच्चे थे। ड्राइवर सही गाड़ी चला रहे थे। अचानक क्या हुआ, कैसे हुआ पता नहीं चला।
जावरा में एएसपी पहुंचे
हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार, जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल समेत अन्य अधिकारी जावरा अस्पताल में पहुंचे है। एएसपी विवेक कुमार ने बताया जावरा सिविल अस्पताल में 6 बच्चों व ड्रायवर को भर्ती कराया है। हादसे का कारण की जांच की जा रही है।
घायलों में कक्षा 4 के राजवीर (10) पिता गिरीराज सिंह निवासी वीरपुरा, जिन्हें बाएं कंधे और सिर में अंदरूनी चोट आई है।
कक्षा 3 की दिव्यांशी (8) पिता समरथ जाट निवासी वीरपुरा को ललाट और आंखों के बीच चोटें लगीं।
कक्षा 9वीं की छात्रा निशा (15) पिता ओमप्रकाश जाट को नाक, ललाट और बाएं पैर में चोट आई है।
वहीं कक्षा 9वीं की ही जयाकुंवर (15) पिता प्रेमसिंह राजपूत को होंठ और सिर में चोट लगी है।
कक्षा 9वीं की मानसी कुंवर (14) पिता गिरिराज सिंह राज को सिर के पीछे और कमर पर चोट आई है।
कक्षा 8वीं के छात्र चेतन (14) पिता समरथ चौधरी को सिर, गर्दन और दाहिने हाथ की कलाई में चोटें पहुंचीं।
दुर्घटना में ड्राइवर मदन (45) पिता कनीराम निवासी बड़ावदा भी घायल हुए हैं, जिन्हें दाहिनी आंख, हाथ और पैर में चोट आई है।
हादसे के बाद पेरेंट्स ने स्कूल का घेराव किया
स्कूल का नाम डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल है। इसी स्कूल मैजिक आसपास के गांव वाले विद्यार्थियों को लेकर जा रही थी।हादसे के पालक आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया।
स्कूल वैन खाई में गिरी, 6 बच्चे घायल : छुट्टी के बाद बच्चों को छोडऩे जा रही थी; पेरेंट्स ने स्कूल को घेरा
