• Mon. Aug 3rd, 2026

फोरलेन पर चक्काजाम करने पर एफआईआर : मालवीय समाज के 7 नामजद, कई अज्ञात पर केस, अतिक्रमण हटाने पर किया था प्रदर्शन

BySurendra Jain

Dec 5, 2025

खबर पक्की, 5 दिसंबर, रतलाम। धौंसवास में मालवीय समाज के लोगों को फोरलेन जाम करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने चक्काजाम करने वाले लोगों में 7 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस वीडियो के आधार पर प्रदर्शन करने वालों और लोगों को को चिन्हित कर रही है।
गुरुवार सुबह जिला और पुलिस प्रशासन ने गांव धौंसवास में पहुंचा था। मालवीय समाज द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही धर्मशाला के निर्माण को तोड़ा था। इससे नाराज मालवीय समाज के लोग बड़ी संख्या में मंदसौर-इंदौर फोरलेन पर जाम लगा दिया था।
सरकारी काम में बाधा डालने पर कार्रवाई
समाजजन करीब डेढ़ से दो घंटे तक बीच पर सड़क पर बैठे रहे। इस कारण फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। काफी समझाइश के बाद आक्रोशित माने थे। नामली थाना पुलिस ने चक्काजाम करने वालों में 7 पुरुष और 2 महिलाओं के खिलाफ नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली गलौच करने का केस दर्ज किया है। पुलिस इसके अलावा चक्काजाम करने वाले लोगों को वीडियो से चिन्हित कर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
धौंसवास हल्का पटवारी भरत पिता अशोक कुमार राठौड़ की शिकायत पर नामली थाना पुलिस ने राहुल पिता जगदीश मालवीय, रमेश पिता नारायण मालवीय, विजय पिता कचरू मालवीय, हीरालाल पिता नारायण मालवीय, समरथ पिता रामचंद्र मालवीय, कचरूलाल मालवीय, खुशी उर्फ बुलबुल पति सत्यनारायण सोनार्थी, गुड्डी बाई पति जडावचंद सभी निवासी ग्राम धौंसवास और तेजपाल सोलंकी निवासी ग्राम अमलेटा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

error: Content is protected !!