• Sat. Aug 15th, 2026

जेसी बैंक डायरेक्टर के चुनाव में विश्वनाथ मीणा दौड़ में आगे

BySurendra Jain

Nov 29, 2025

रतलाम, 29 नवंबर, रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर स्थितजेसी बैंक के चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है डायरेक्टर पद के लिए कुछ चेहरे और नाम सामने आ रहे हैं रतलाम डिवीजन में सबसे ज्यादा रेलवे कर्मचारी राजस्थान के है और राजस्थान के कर्मचारियों की तादाद देखते हुवे इस बार राजस्थान कर्मचारियों का झुकाव जिस तरफ़ रहेगा जीत उस तरफ पक्की मानी जा रही है। रतलाम रेलवे मंडल में करीब 5000 राजस्थानी कर्मचारी है इस बार राजस्थानी इन्होंने एका कर लिया तो निश्चित तौर पर राजस्थान का कर्मचारी ही जैसी बैंक का डायरेक्टर बनेगा राजस्थान के कर्मचारियों में विश्वनाथ मीणा का नाम सबसे आगे चल रहा है मिलनसार व्यक्ति विश्वनाथ प्रताप सिंह मीणा रेलवे में सहायक लोको पायलट है रतलाम रेलवे मंडल में इनकी कर्मचारियों पर अच्छी पकड़ है। जब भी कोई सामाजिक कार्यक्रम होता है यह सबसे आगे रहते हैं कर्मचारियों की किसी भी तरह की समस्या होती है विश्वनाथ मीणा हमेशा आगे रहते हैं उनकी पकड़ रनिंग विभाग के साथ डीजल शेड,वर्कशॉप,मंडल कार्यालय एवं अन्य विभाग में भी है तथा सभी संगठनों में भी उनका तालमेल बहुत अच्छा है और पारिवारिक बैकग्राउंड से भी देखा जाए तो इनके पिताजी भी लगातार राजस्थान में सामाजिक कार्य /राजनीति में लगातार सक्रिय रहे हैं जिसके कारण इन्हें सामाजिक कार्य /राजनीति से काफी लगाव है। इनको पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् , पश्चिम रेलवे ट्रैकमैन यूनियन,ऑल इंडिया अनुसूचित जाति/ जनजाति एवं आल इंडिया अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त हैं।

You missed

error: Content is protected !!