• Sat. Aug 15th, 2026

सिद्ध तीर्थ बरबड में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना के लिए यज्ञ आरंभ, गुरूवार को होगी प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या, यज्ञाचार्य दुर्गाशंकरजी ओझा और 11 भूदेवों द्वारा देव पूजन हेमाद्री स्नान

BySurendra Jain

Nov 26, 2025

खबर पक्की, 26 नवंबर, रतलाम। बुधवार को यज्ञ शुभारंभ के साथ ही सिद्ध तीर्थ श्री बरबड हनुमान जी मंदिर पर मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव शुरू हो गया। 27 नवंबर को रात्रि 8 बजे देवास के प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री की भजन संध्या होगी।
मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वज-कलश स्थापना महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम हेमाद्री स्नान कर देव पूजन किया गया। इसके बाद यज्ञाचार्य पं दुर्गाशंकर औझा और 11 भूदेवों के मंत्रोप्पचार के बीच यज्ञ आरंभ हुआ। यज्ञ में यजमान संध्या-चंद्रप्रकाश सारडा, ममता-अनिल झालानी, निकिता-संजय अग्रवाल, गायत्री-रमेश मित्तल, लक्ष्मी-महेश अग्रवाल ने आहूतियां दी। शाम 4 बजे आरती के बाद यज्ञ को विश्राम दिया गया। महोत्सव में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरूवार शाम को प्रसिद्ध भजन गायक द्वारका मंत्री अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। 28 नवंबर को शाम 4 बजे महलवाडा से महोत्सव में शामिल होने के लिए शहर वासियों को आमंत्रण देने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से विशाल आव्हान रैली निकलेगी। श्री बरबड हनुमान मंदिर ट्रस्ट ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया हैं ।

You missed

error: Content is protected !!