• Sat. Aug 15th, 2026

जिला निर्वाचन कार्यालय की लापरवाही के कारण रतलाम में SIR फ़ॉर्म भरने में परेशानी, 2003 की पोर्टल पर उपलब्ध मतदाताओं की 160 सूची में किसी में भी क्षेत्र या मोहल्ले का नाम दर्ज नहीं।

BySurendra Jain

Nov 20, 2025

खबर पक्की : 20 नवंबर रतलाम, जिला निर्वाचन आयोग की ओर से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के SIR ( विशेष सघन पुनरीक्षण) फ़ॉर्म भरवाए जा रहे हैं, जिसमें वर्ष 2003 के मतदान स्थल की जानकारी भी आवश्यक बताई गई है। लेकिन वर्ष 2003 की जो मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसमें रतलाम शहर की 160 मतदाता सूचिया दी गई है लेकिन किसी में भी क्षेत्र या मोहल्ले या वार्ड का नाम दर्ज नहीं है। सूची में केवल “रतलाम-1”, “रतलाम-2”, और “रतलाम-3” जैसी भाग संख्या दर्शाई गई हैं।

इस आधी अधूरी जानकारी के कारण आम नागरिक को अपना नाम तलाशना यानी भूसे के ढेर में सुई तलाशना जैसा है और जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है कि वर्ष 2003 में उन्होंने किस स्थान पर मतदान किया था। सही मतदान स्थल न मिल पाने से लोग फ़ॉर्म भरने में असमर्थ हो रहे हैं और सरकारी कार्यालयों में लगातार जानकारी के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि भाग संख्या के साथ मोहल्ला, वार्ड या मतदान केंद्र का नाम भी उपलब्ध हो, तो उन्हें पुराने मतदान स्थल ढूंढने में सुविधा होगी।
नागरिकों ने यह भी मांग रखी है कि संबंधित अधिकारी किसी ग्रुप या पोर्टल पर विस्तृत सूची अपलोड करें, जिसमें भाग संख्या के साथ स्थान का उल्लेख हो, ताकि जनता बिना भ्रम के अपना रिकॉर्ड ढूंढ सके। और मतदाता फॉर्म भर सके। जबकि इंदौर की मतदाता सूची का अवलोकन किया गया तो पाया गया कि सारे मतदाताओं के नाम क्षेत्रवाद दर्ज है। इससे साफ जाहिर होता है कि रतलाम में जिला निर्वाचन कार्यालय की कोताही के कारण इस तरह की परेशानी पैदा हो रही है। जिला निर्वाचन कार्यालय की लापरवाही के कारण बहुत सारे मतदाता अपना वांछित हक पाने से वंचित हो सकते हैं।

उम्मीद है जिला निर्वाचन अधिकारी जल्द ही इस समस्या का सरल समाधान करते हुए विस्तृत और स्पष्ट सूची उपलब्ध कराएगी

You missed

error: Content is protected !!