• Sat. Aug 15th, 2026

बीएलओ पद पर नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने मानदेय पर लगाई रोक

BySurendra Jain

Nov 19, 2025

खबर पक्की, 19 नवंबर, रतलाम। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-220 रतलाम सिटी आर्ची हरित ने बताया कि बी एल ओ को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 हेतु गणना पत्रक डिजीटाईजेशन का कार्य सौंपा जाकर कार्य समय-सीमा में सम्पादन किया जाना है।
गणना पत्रक वितरण एवं डिजीटाईजेशन कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ नियुक्त किया गया था। आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती रेखा जाटव मतदान केन्द्र 125-शा.प्रा.मा विद्यालय राष्ट्रीय विद्या मंदिर, मोती नगर (उत्तरी भाग) द्वारा 9 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता समीना शाह, मतदान केन्द्र 137-पंचान सब्जी फरोश बिरादरी धर्मशाला हॉल का पूर्वी भाग सायर चबुतरा रोड रतलाम द्वारा 12 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), श्रीमती प्रभा वैरागी मतदान केन्द्र 138-नाहर पब्लिक स्कूल कमरा नं. 04 संत्त रविदास चौक द्वारा 10 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता गजाला अंसारी, मतदान केन्द्र 140-नाहर पब्लिक स्कूल, कमरा नंबर-5 रतलाम द्वारा 3 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम), कार्यकर्ता फेहमिदा खान मतदान केन्द्र 213-बा.उ.मा.वि क्रमांक 01 माणक चौक रतलाम द्वारा 11 गणना पत्रक डिजीटाईजेशन (न्यूनतम) की प्रगति न्यूनतम होना पाई गई। उक्त कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जाकर उदासीनता एवं लापरवाही बरती जाकर राष्ट्रीय महत्व के कार्य को गंभीरता पूर्वक नही लेने के कारण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मिशा सिंह द्वारा उक्त आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का आगामी आदेश तक मानदेय का भुगतान करने पर रोक लगा दी हैं । संबंधित महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को मानदेय का आहरण नहीं किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

You missed

error: Content is protected !!