• Sat. Aug 15th, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसा : खाई में गिरी कार, 5 मौत

BySurendra Jain

Nov 14, 2025

खबर पक्की, 14 नवंबर, रतलाम। रतलाम में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें 15 साल का बच्चा और 60 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
एक्सीडेंट रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे रू॥03 श्वरु 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की महिंद्रा ङ्गङ्क 700 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी।
पुलिस के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। कार सवार चार लोग मुंबई जबकि एक गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। वे दिल्ली से मुंबई जा रहे थे। सभी शवों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में रखा गया है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (हृ॥्रढ्ढ) के डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने कहा- जिस जगह दुर्घटना हुई, उससे 10 फीट दूर स्पीड गन लगी है। इससे पता लगा है कि गाड़ी की स्पीड करीब 150 किलो मीटर प्रति घंटा थी।
हादसे में इनकी गई जान
दानिश उस्मान चौधरी निवासी वडोदरा, गुलाम रसूल चौधरी (70), मुंबई, खालिद गुलाम चौधरी, मुंबई, गुलाम मोइद्दीन चौधरी (15), मुंबई, ड्राइवर- दुराज (35), मुंबई।

You missed

error: Content is protected !!