• Sat. Aug 15th, 2026

बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, 2047 तक प्रधानमंत्री मोदी जी के सपने का नया भारत, विकसित भारत बनकर रहेगा

BySurendra Jain

Nov 14, 2025

खबर पक्की, 14 नवंबर, रतलाम। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में स्टेशन रोड़ स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि बिहार में भाजपा ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अप्रत्याशित विजय प्राप्त की है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाईयों और नई उड़ान की ओर अग्रसर है, यह जीत उसी का प्रतीक है। 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपने का नया भारत, विकसित भारत बनकर रहेगा।
मंत्री श्री काश्यप के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यालय पर पहले जोरदार आतिशबाजी की गई। मंत्री श्री काश्यप एवं भाजपा पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की खुशियां बांटी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा उपस्थित रहे। श्री काश्यप ने बिहार की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है और नये भारत में भाजपा की रीति-नीतियां ही सबसे महत्वपूर्ण है। बिहार में नीतीश कुमार के साथ हुए गठबंधन को सम्मान देना और राष्ट्रीय नेताओं को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह देने का कार्य भाजपा ने किया। इसका परिणाम यह है कि हर जाति और वर्ग ने विकास की राजनीति को स्वीकारा है और बिहार को नई दिशा दी है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की जीत का क्रम पूरे देश में लगातार दोहराया जाएगा। कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को बिहार की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। जीत के जश्न के दौरान बजरंग पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, जयवंत कोठारी, पवन सोमानी, मनोज शर्मा, प्रहलाद राठौर, सोनू यादव, विप्लव जैन, अनिता कटारिया, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल, राजेन्द्र पाटीदार, अनुज शर्मा, अरूण त्रिपाठी, निलेश बाफना, निलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, मयूर पुरोहित सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!