खबर पक्की, 10 नवंबर, रतलाम। जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोला में रविवार रात एक स्कॉर्पियो कार के पलटी खाते ही अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कार पलटते ही जब ग्रामीणों की भीड़ मदद के लिए मौके पर पहुंची तो कार में सवार लोग हवाई फायर कर भाग निकले। बाद में पता चला कि कार का पीछा नीमच नारकोटिक्स की टीम कर रही थी। नारकोटिक्स टीम ने कार से 40 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद करते हुए कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि हवाई फायर की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
घटना रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम रोला की है। रविवार रात यहां डोडाचूरा तस्करी के दौरान गोली चलने और वाहन में तोडफ़ोड़ की घटना सामने आई। कुछ लोग काले रंग की कार से डोडाचूरा तस्करी करते हुए गुजर रहे थे। इस दौरान नारकोटिक्स विभाग नीमच की टीम उनके पीछे लगी हुई थी।
डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही थी नारकोटिक्स टीम, कार ने खाई पलटी, हवाई फायर कर भाग निकले आरोपी, कार से मिला 40 किलो डोडाचूरा
