• Sat. Aug 15th, 2026

गाय के बछड़े को बचाते समय पुलिस वाहन डिवाइडर कूदा : देवास वायपास पर हादसा, मिनी ट्रक से भिड़ंत, तीन पुलिसकर्मी और ड्राइवर घायल

BySurendra Jain

Nov 10, 2025

खबर पक्की, 10 नवंबर, रतलाम। देवास बायपास पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मी और एक मिनी ट्रक चालक घायल हो गए। भोपाल से रतलाम जा रहा पुलिस का वाहन गाय के बछड़े को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूद गया और सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गया।
यह घटना देवास रेतीमंडी बायपास के समीप हुई। पुलिस का 407 वाहन बछड़े को बचाने के चक्कर में बेकाबू हो गया। वाहन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया, जहां वह मिनी ट्रक से जा भिड़ा।
एक पुलिसकर्मी की उंगली कटी
हादसे में पुलिस वाहन में सवार नरेंद्र (30), राजन सिंह तोमर (53) और विजय चौधरी (42) घायल हो गए। मिनी ट्रक ड्राइवर अरुण को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। ट्रक चालक अरुण के घुटनों में चोट लगी है, जबकि पुलिसकर्मियों को सिर, हाथ और मुंह पर चोटें आई हैं। एक पुलिसकर्मी की उंगली भी कट गई। पुलिस के वाहन में कुल पांच पुलिसकर्मी सवार थे, जो सभी रतलाम पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। हादसे में दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

You missed

error: Content is protected !!