खबर पक्की, 6 नवंबर, रतलाम। एमपी युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। रतलाम में जिले में मयंक जाट ने एक बार फिर जीत हासिल कर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए है। ऑनलाइन हुई वोटिंग में 11573 मतो में से 9522 वोट प्राप्त कर मयंक ने जीत हासिल की है।
रतलाम मे जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मयंक जाट व रवि कुमार थे। वर्तमान में मयंक जाट जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष है। प्रतिद्वंदी रवि कुमार आलोट विधानसभा के बड़ावदा ब्लॉक के गांव पाताखेड़ी के सरपंच है। रवि कुमार को मात्र 1969 वोट मिले है।
महापौर प्रत्याशी रहे चुके है जाट
नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मयंक जाट महापौर प्रत्याशी भी रह चुके है। इन्होंने लगातार दूसरी बार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
ग्रामीण में देवेंद्रसिंह निर्वाचित
रतलाम शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सैयद उसद ने 1611 मत प्राप्त कर निर्विरोध जीत हासिल की है। शहर के चारो ब्लॉक अध्यक्ष के लिए किसी ने भी आवेदन नही किया है। विधानसभावार चुनाव में जावरा विधानसभा क्षेत्र से संजय अखेडिय़ा को 2660 वोट मिले है। जावरा नगर अध्यक्ष पद पर अल्फेज पठान ने जीत हासिल की। इन्हें 1789 वोट मिले।
रतलाम ग्रामीण अध्यक्ष पद पर देवेंद्रसिंह सेजावता को 1696 वोट मिले। इनके सामने अनिल कटारिया थे जिन्हें 615 वोट मिले है। सैलाना में हनी गेहलोत को 1356 वोट व आलोट में शंकर सिंह ने 1032 वोट से जीत हासिल की है।
महासचिव के 7 उम्मीदवार
रतलाम जिले में युवा कांग्रेस के महासचिव (ओपन श्रेणी) पद के भी परिणाम घोषित हुए। इस चुनाव में कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे। इमरान मोयल ने सबसे अधिक 3717 वोट प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य प्रत्याशियों में अब्दुल कादिर मंसूरी को 2954 वोट मिले। यह दूसरे स्थान पर रहे। मोहसिन अली शेख ने 1539 वोट प्राप्त किए। सुनील पोरवाल को 1372, पंकज राठौर को 588, शंकरलाल डिंडोर को 383 और महेश भनवार को 350 वोट मिले।
एक माह तक हुई ऑनलाइन वोटिंग
मध्यप्रदेश में युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 20 जून 25 से एक माह तक ऑनलाइन वोटिंग मोबाइल एप के जरिए हुए थी। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला, ब्लॉक अध्यक्ष व महासचिव के लिए वोटिंग हुई। इसके पहले वर्ष 2020 मे चुनाव हुए थे।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बने मयंक जाट : ऑनलाइन वोटिंग में 9522 वोट मिले; तीन माह बाद यूथ कांग्रेस चुनाव के परिणाम घोषित
