• Sun. Aug 16th, 2026

श्री उत्तम स्वामी जी के कर कमलों होगा हनुमान बाग के नवनिर्मित अतिथि भवन का लोकार्पण

BySurendra Jain

Nov 5, 2025

खबर पक्की, पक्की, 5 नवंबर, रतलाम। श्री सनातन धर्म मानव कल्याण न्यास, रतलाम द्वारा अमृतसागर के सामने स्थित श्री हनुमान बाग परिसर में अतिथि गृह का नवनिर्माण किया गया है। आगामी 30 नवम्बर को इस नवनिर्मित भवन के लोकार्पण हेतु परमपूज्य ध्यान योगी 1008 श्री उत्तम स्वामी जी (श्री ईश्वरानंद जी) महाराज ने अपनी पावन उपस्थिति प्रदान करने की स्वीकृति दी है।
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष नवनीत सोनी, रामचन्द्र शर्मा पंडित, डॉ. राजेन्द्र शर्मा आदि ने बताया कि परमपूज्य स्वामी जी के पावन सान्निध्य में दोपहर 2 बजे उद्घाटन समारोह का आयोजन रखा गया है, जिसमें स्वामी जी के करकमलों से अतिथि गृह का लोकार्पण किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि श्री हनुमान बाग मंदिर के मुख्य मंदिर का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है, जिसे नवस्वरूप और विस्तृत आकार से सुसज्जित किया जा रहा है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टीगणों ने सभी भक्तजनों, श्रद्धालुओं एवं नगर वासियों से आग्रह किया है कि इस पवित्र आयोजन में भाग लेकर इसे सफल बनावें।

You missed

error: Content is protected !!