• Mon. Aug 17th, 2026

बैकफुट पर करणी सेना परिवार, आंदोलन स्थगित : रतलाम में 31 अक्टूबर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के घेराव की थी योजना; अधिकारियों से मीटिंग के बाद बदली रणनीति

BySurendra Jain

Oct 30, 2025

खबर पक्की, 30 अक्टूबर, रतलाम। 31 अक्टूबर को करणी सेना परिवार का होना वाले आंदोलन स्थगित हो गया है। करणी सेना परिवार पिछले कई दिनों से आंदोलन को लेकर तैयारी कर रहा था। गुरुवार शाम स्टेशन रोड थाना परिसर स्थित पुराने कंट्रोल रुम पर करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर व पदाधिकारियों की प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव स्थगित कर दिया है। रतलाम जिले में बढ़ते अपराधों, प्रशासनिक मनमानी और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर करणी सेना परिवार 31 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करने वाले थे। सोशल मीडिया पर लगातार आंदोलन को लेकर करणी सेना परिवार एक्टिव था।
7 मांगों को लेकर करने वाले थे आंदोलन
जीवनसिंह शेरपुर ने भी अपना वीडियो जारी कर कहा था कि प्रशासन आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रहा है। अगर कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार कलेक्टर व एसपी को बताया था। पूरा प्रदर्शन मुख्य रूप से 7 मांगों के होना वाला था। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन व पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली थी।
शाम को अपर कलेक्टर डॉ. शालीनी श्रीवास्तव, एएसपी ग्रामीण विवेक कुमार, डीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार आशीष उपाध्याय सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के साथ जीवनसिंह शेरपुर, यादवेंद्र सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। जीवनसिंह ने आंदोलन मे सर्वसमाज को भी शामिल होने का आव्हान किया था।
यह थी प्रमुख मांगे

  • नामली में ममता अभिषेक शर्मा के रेस्टोरेंट प्वाइंट पर प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना पर तोड़ फोड़ करना।
  • लसुडिया नाथी में नाबालिग समाज की बालिका के अपहरण को दो माह बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना।
  • क्षेत्र में आदिवासी युवती के 4 अक्टूबर से लापता होने पर पुलिस द्वारा तलाश नहीं करना।
  • कंजर प्रभावी क्षेत्रों में चोरी, लूट और फिरौती जैसी घटनाओं में निरंतर वृद्धि और पुलिस की मिलीभगत की आशंका।
  • रतलाम नगर में बढ़ती चोरी, अपराधों में वृद्धि से नागरिकों में असुरक्षा और अविश्वास का माहौल होना।
  • किसानों की खाद समस्या, कालाबाजारी और अनियमित आपूर्ति से फसलों को नुकसान सरकारी दुकानों की संख्या बढ़ाने की मांग।
  • बिना सहमति उपभोक्ताओं पर थोपे गए स्मार्ट मीटर, गलत बिल और अवैध वसूली तत्काल हटाने एवं एवं बिलों की जांच की मांग।
    दबाव कभी नहीं झेला-जीवनसिंह
    करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने कहा कि हमने आंदोलन की घोषणा की थी, इसके बाद हमारी मांगों पर प्रशासन ने काम करना चालू किया। लसुडिया नाथी की नाबालिग की बालिका को बरामद कर लिया है। आदिवासी बालिका भी मिल गई है। परिवार भी संतुष्ट है। कंजर प्रभावित क्षेत्रों में भी इनके द्वारा कार्रवाई की गई है। खाद वितरण को लेकर भी इन्होंने एक कमेटी बनाई है। 10 दिन में खाद वितरण की समस्या का भी आश्वासन दिया है। दबाव कभी हमने झेला नहीं है। हमने आंदोलन स्थगित कर दिया है। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया करणी सेना परिवार की जनसमुदाय से जुड़ी जो भी समस्या थी उन पर पहले से ही काम चल रहा है। पुलिस व प्रशासन की गतिविधियों को लेकर वह लोग संतुष्ट है।

You missed

error: Content is protected !!